'सिंहस्थ' में दिखेंगे 600 प्रजातियों के आदिवासी

Webdunia
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार से शुरू होने वाले सिंहस्थ के दौरान देश के सुदूर प्रांतों के कभी सामने नहीं आने वाले आदिवासियों की भी झलक दिखाई देगी।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आनुषांगिक संगठन 'वनवासी कल्याण परिषद्' सिंहस्थ के दौरान देश के सुदूर प्रांतों के आदिवासियों को यहां एकत्रित करने वाला है। कार्यक्रम के तहत देश की 600 जनजातियों के लोग यहां भागीदारी देंगे।
 
परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण डोल्के ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान 13 मई को होने वाले 'शबरी स्नान' और अन्य आयोजनों के लिए देश के सभी वनवासी क्षेत्रों के लोगों को बुलाया गया है। 
 
इसके तहत अंडमान-निकोबार, असम, नगालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश समेत कई अन्य प्रांतों से आदिवासी और वनवासी यहां जुटेंगे।
 
डोल्के के मुताबिक, पंडाल में देशभर के आदिवासियों के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें आदिवासियों की सांस्कृतिक परंपराओं, उनकी रस्मों और देवी-देवताओं से जुड़ी मान्यताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Ramayan : जामवंत और रावण का वार्तालाप कोसों दूर बैठे लक्ष्मण ने कैसे सुन लिया?

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Mandir Ghanti : मंदिर जा रहे हैं तो जानिए कि घंटी को कितनी बार बजाना चाहिए