Hanuman Chalisa

क्षिप्रा स्नान के साथ श्रद्धालु कर रहे हैं गढ़कालिका एवं मंगलनाथ के दर्शन

Webdunia
सोमवार, 25 अप्रैल 2016 (21:00 IST)
सिंहस्थ महाकुंभ के प्रथम शाही स्नान के बाद हजारों श्रद्धालुओं का उज्जैन नगरी के विभिन्न धार्मिक महत्व के मंदिरों के साथ गढ़कालिका एवं मंगलनाथ मंदिर पर पहुंचकर दर्शन लाभ लेने एवं क्षिप्रा नदी के घाटों पर स्नान कर पुण्य लाभ लेने का क्रम जारी है। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु के अलावा विदेशी नागरिक भी गढ़कालिका एवं मंगलनाथ के दर्शन कर स्वयं को धन्य कर रहे हैं।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का साधु-संतों और मंदिरों के दर्शन का क्रम अनवरत जारी रहेगा। मंदिरों के क्षेत्र में स्थित सिद्धवट के बाईं एवं दाईं ओर के अलावा कालभैरव, विक्रांत भैरव, अंगारेश्वर एवं भर्तृहरि घाट क्षिप्रा नदी पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान करने से रोकने के लिए सिद्धवट क्षेत्र में 92 एवं अन्य घाटों पर तकरीबन 100 होमगार्ड सैनिक तैनात किए गए हैं। साथ ही इन दोनों क्षेत्र के घाट पर 7 बोट भी तैनात की गई है।
 
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र और अस्थाई चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन पर बीमार श्रद्धालुओं का उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
 
सिंहस्थ महापर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अच्छी सड़क, पानी, बिजली के अलावा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी श्रद्धालुओं को देने के उद्देश्य से मंगलनाथ मीडिया सेंटर के माध्यम से साहित्य उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

28 June Birthday: आपको 28 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शिव और चंद्रदेव की कृपा

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: जुलाई का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है छप्परफाड़ खुशियां

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!