khatu shyam baba

रुद्राक्ष वाले बाबा को देखकर लोग हैरान

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2016 (11:24 IST)
उज्जैन। सिंहस्थ में साधुओं को देखकर लोग हैरान है। नागा साधुओं के अलावा अन्य साधुओं के अपने अपने हैरान करने वाली वेशभूषा है। एक गोल्डन बाबा है जिन्होंने अपने संपूर्ण बदन पर सोना लाद रखा है, तो किसी ने मुंड धारण कर रखा है। ऐसे ही एक साधु है रुद्राक्ष वाले बाबा।
रुद्राक्ष वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध जूना अखाड़ा के प्रभुगिरीजी महाराज ने न सिर्फ अपने सिर पर रुद्राक्ष से बना मुकुट पहना हुआ है, साथ ही उन्होंने अपने गले व हाथों में भी रुद्राक्ष की मालाएं धारण की हुई हैं।
 
अमरकंटक के आनन्दधाम से उज्जैन सिंहस्थ में आए प्रभुगिरीजी महाराज के रुद्राक्ष की मालाओं में करीब 11 हजार रुद्राक्ष हैं। बाबा के अनुसार रुद्राक्ष की इतनी सारी माला धारण करना भी एक तरह का तप है, जिससे वे भगवान काशी विश्वनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं।
 
बाबा ने आजीवन इस तरह रहने का प्रण किया है। अभी उन्हें ऐसी वेशभूषा धारण किए हुए करीब 12 साल हो चुके हैं। दत्त अखाड़ा क्षेत्र में गोल्डन बाबा के पड़ाव के पास डेरा जमाए बैठे इन बाबा को देखने के लिए भी भक्तों की भीड़ लगी हुई है। 
 
उल्लेखनी है कि इन्हीं तरह की अनूठी वेशभूषा वाले एक और बाबा है जिनका नाम ब्रह्मचारी केशव चैतन्यजी महाराज है जो मथुरा निवासी है। इन बाबा ने शरीर पर करीब 20 किलो वजनी रुद्राण धारण कर रखे हैं जिसमें कुल 13500 रुद्राक्ष हैं। (वेबदुनिया)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं