Hanuman Chalisa

सिंहस्थ में चोरों का कोहराम, साधु-संत परेशान

भीका शर्मा
रविवार, 24 अप्रैल 2016 (14:50 IST)
उज्जैन। दत्त अखाड़े के भूखी माता क्षेत्र में चोरों ने साधु-संतों की नाक में दम कर दिया है। वे बाबाओं के झोले लेकर फरार हो जाते हैं। संतों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है। उन्होंने आज (रविवार को) इन घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए चक्काजाम भी किया।
 
सिंहस्थ शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं, लेकिन चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चोर बाबाओं की झोलियां लेकर फरार हो रहे हैं। इन झोलियों में पैसा, सोना, चांदी, माला, साधना का सामान, एटीएम कार्ड आदि रहते हैं।
 
संत गोविंद गिरि ने 'वेबदुनिया' को बताया कि ये लोग कई बार पांडाल चीरकर संतों का कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन के काम से बिलकुल नाखुश हैं। 
 
पंचदशनाम अखाड़े से जुड़े काशी के संत रघुवर गिरि ने बताया कि आज सुबह 6 बजे संतों ने भूखी माता रोड पर गुरुद्वारे के सामने चक्काजाम किया।
 
उन्होंने कहा कि एक संत की जायलो गाड़ी का शीशा तोड़कर कुछ लोग बैग लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पायलट बाबा के एक शिष्य का झोला चोरी हो गया। इसमें 65 हजार रुपए थे। 

बाबा नृसिंह का झोला भी चोरी चला गया। इसमें गौरीशंकर कंठा (माला), जिसकी कीमत 3.50 लाख थी, समेत ऐतिहासिक महत्व के चांदी के सिक्के भी थे।
 
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा कच्छ के महंत नृसिंह गिरि का जो गौरीशंकर कंठा चोरी गया है उसमें 65 दाने थे और हर दाने की कीमत 8 हजार रुपए थी।
 
रघुवर गिरि ने आरोप लगाया कि कई बार साधु चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर देते हैं, पर पुलिस साठगांठ कर उन्हें फिर छोड़ देती है। 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

जंगल का वह 'उलगुलान' जो आज भी गूंजता है: धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत की अनकही दास्तान

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 जून, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 June Birthday: आपको 9 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!