Hanuman Chalisa

संदिग्ध सूटकेस मिलने से मेला क्षेत्र में सनसनी...

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2016 (11:38 IST)
- आलोक अनु
उज्जैन। मंगलनाथ क्षेत्र में सांदीपनि आश्रम के बाहर बुधवार को एक संदिग्ध सूटकेस मिलने से कुछ देर के लिए क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जांच के बाद बेग से कुछ किताबें व ट्रीटमेंट फाईल मिली है। 
 
इधर बुधवार को शहर में पेशवाई के दौरान शहर के कई रास्ते बंद व एकांकी कर दिए जाने से अफरा तफरी का माहौल रहा। इधर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरा तैनात किए गए है।
 
दोपहर करीब 2 बजे सांदीपनि आश्रम के पास एक लावारिस सूटकेस होने की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर पहुंचा और बम निरोधक उपकरणों की सहायता से संदिग्ध सूटकेस की जांच की। टीम ने एक्स-रे मशीन और डॉग स्क्वॉड की मदद से पतारसी की।
 
जांच के बाद बम निरोधक दस्ते ने यह तो स्पष्ट किया कि सूटकेस में कोई विस्फोटक नहीं है, लेकिन फिर भी एहतियातन दस्ते के सदस्य उस सूटकेस को खोल नहीं रहे थे बाद में बम डिस्पोजल दस्ते के सदस्य मौके पर पहुंचे और संदिग्ध सूटकेस को संभाल कर ड्रम में डालकर एकांत में ले गए। जहां उसे खोला तो उसमें से सामान्य चीजे निकली।
 
यातायात प्लान से शहर रूका, लोग परेशान : सिंहस्थ की दृष्टि से आम लोगों के लिए जो यातायात प्लान तैयार किए है। वह फजीहत का कारण बन रहा है। बुधवार को शहर में निकली पेशवाई के कारण पुराने शहर के कई रास्ते बंद कर दिए गए और कई रास्ते परिवर्तित कर दिया गया।
 
अचानक इस प्लान के लागू होने से सड़कों पर वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। बंद से बचने के लिए वाहन चालक इधर-उधर वाहन दौड़ाते रहे। पुलिस भी इन वाहन चालकों को सही दिशा देने में नाकामयाब रही। जिसे जहां जगह मिली उसने वहां से अपनी गाड़िया निकाली। फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज को बंद करने और जीरों पांइट पर यातायात का भारी दबाव होने से कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

जून 2026 में किस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे होगा नुकसान? पढ़ें मासिक राशिफल

जून माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों लिस्ट

अधिकमास की पद्मिनी एकादशी, जानें महत्व, कथा और संक्षिप्त पूजा विधि

पद्मिनी एकादशी का व्रत 26 को है या कि 27 मई 2026 को, जानिए सही तिथि