Hanuman Chalisa

सिंहस्थ मेला : प्रमुख स्नान और विशेष तैयारियां

Webdunia
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में पवित्र क्षिप्रा नदी के तट पर लगने वाले सिंहस्थ मेला 2016 की तैयारियां मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से जोरों से चल रही है। 
प्रदेश के धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग के सूत्रों ने हर 12 साल के अंतराल पर होने वाले कुंभ सिंहस्थ मेला 2016 को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में बताया कि सिंहस्थ के मास्टर प्लान में आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है।
 
इस बार सिंहस्थ का आयोजन 22 अप्रैल से 21 मई 2016 तक किया जा रहा है। इस बार के सिंहस्थ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी।
शाही स्नान : सिंहस्थ का प्रथम स्नान 22 अप्रैल को होगा। शाही स्नान 21 मई, अन्य स्नान 9, 11, 17, 19 मई को होंगे। सवा सात किलोमीटर के नए-पुराने घाटों में होगा स्नान। दो पवित्र नदी क्षिप्रा-नर्मदा के मिलन का साक्षी बनेगा सिंहस्थ।

विश्व के लगभग 100 देश से श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोई 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इस बार स्विस टैंटों में आगन्तुकों के लिए 5 सितारा व्यवस्था होगी।
 
आयोजन : पूरे माह होंगे सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन। अप्रैल में ही पेशवाई होगी। एक से छह मई तक पंचक्रोशी यात्रा का आयोजन होगा। जगह जगह धार्मिक प्रवचन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
 
सुरक्षा : 23 हजार पुलिस बल तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में 80 हजार की तैनाती होगी। इसमें 60 हजार वॉलेंटियर्स शामिल।
व्यवस्था : सिंहस्थ व्यवस्थाओं-निर्माण के लिए 773 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सिंहस्थ के लिए 4000 हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित। जमीन अधिग्रहण अगले अप्रैल से शुरू होगा। किसानों को दो फसल का मुआवजा मिलेगा।
 
खान नदी डायवर्ट होगी, नहीं मिलेगा प्रदूषित जल क्षिप्रा में। उज्जैन में आवागमन के विस्तार के लिए बाहरी रिंग रोड, आंतरिक रिंग रोड की चौकस व्यवस्था। उज्जैन में 146 किलोमीटर शहरी रोड़ की मरम्मत तथा निर्माण कार्य किया गया है। सिंहस्थ क्षेत्र में 100 किलोमीटर अस्थायी सड़कें बनाई गई है। (वेबदुनिया)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अधिकमास की भानु सप्तमी 2026 कब है? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

अधिकमास पूर्णिमा व्रत: शुभ संयोग और मुहूर्त में करें लक्ष्मी नारायण की पूजा, जानिए उपाय

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली