khatu shyam baba

ये सूर्य ग्रहण है बहुत खास, जानिए दिवाली और ग्रहण के दरमियान क्या करें क्या न करें

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (15:40 IST)
कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है परंतु इस बार अमावस्या तिथि के दिन सूर्य ग्रहण है। अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को प्रारं होकर 25 अक्टूबर शाम 4 बजे बाद समाप्त होगी। शाम को 4 बजे के बाद से ही सूर्य ग्रहण प्रारंभ होगा जिसका सूतककाल पहले ही प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में आओ जानते हैं कि दिवाली और ग्रहण के दरम्यान क्या करें क्या न करें। 
 
कब है सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2022 | Solar Eclipse October 2022: सूर्य ग्रहण का समय : 25 अक्टूबर 2022 कार्तिक मास की अमावस दिन मंगलवार के दिन यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका परमग्रास करीब 5 बजकर 32 मिनट पर रहेगा। इसके बाद सूर्यास्त के साथ ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 01 घण्टा 31 मिनट्स और 20 सेकण्ड्स तक रहेगा।
 
ग्रहण का सूतक काल : इस ग्रहण का सूतक 03 बजकर 32 पर प्रारम्भ होगा और 06 बजकर 01 पर समाप्त होगा।
 
भारत के किस शहरों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : यह ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलूरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में दिखाई देगा।
 
भारत की किन जगहों पर नहीं दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण : सूर्यग्रहण भारत के असम, गुवाहाटी, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैण्ड, अरूणाचल प्रदेश में दृश्यमान नहीं होगा। अत: इन स्थानों पर ग्रहण का सूतक व यम-नियम मान्य नहीं होंगे।
 
सूर्य ग्रहण और दिवाली के दौरान क्या करें | Diwali and Surya grahan par kya karna chahiye:
 
1. इस दौरान एकादशी से पहले से तोड़कर रखें गए तुलसी के पत्तों का उपयोग खाने और पूजा में करें।
 
2. जहां सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य है वहां नियमों का पालन करें।
 
3. ग्रहण के पश्चात ही भोजन-पानी ग्रहण करें। 
 
4. ग्रहण के बाद स्नान, दान करें।
 
5. दिवाली के दिन दरवाजे पर पर हल्दी के जल का छिड़काव करें।
 
6. दिवाली के दिन घर के अंदर रंगोली बनाएं।
 
7. दिवाली के दिन किचन में दीपक जलाया जाता है।
 
8. लक्ष्मी पूजा के बाद काजल लगाएं। 
सूर्य ग्रहण और दिवाली के दौरान क्या न करें | Diwali and Surya grahan par kya nahi karna chahiye:
 
1: ग्रहण को खुली आंखों से न देखें।
 
2. ग्रहण के दौरान अग्निकर्म, स्नान और पूजा न करें।
 
3. ग्रहण के दौरान में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
 
4. दिवाली पर तामसिक चीजों का सेवन और नशा न करें।
 
5. दिवाली पर गंदगी फैलाना या कचरा फैलाने का कार्य न करें।
 
6. दिवाली की शाम को घर में झाड़ू न लगाएं।
 
7. दिवाली के दिन दरवाजे पर जूते चप्पल न रखें।
 
8. किचन में झूठे बर्तन नहीं छोड़ें।
 
9. दिवाली के दिन कुछ भी उधार न दें।
 
10. काली मसूर दाल, काली उड़द और काले रंग की चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
11. दिवाली के दिन जुआ न खेलें। इससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

शुक्र का गुरु की राशि मीन में गोचर: 12 राशियों की किस्मत बदलेगी, जानिए पूरा राशिफल

Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण भारत में कहां और कब नजर आएगा, सूतक काल सहित संपूर्ण लिस्ट

Holika Dahan 2026: 02 नहीं 03 मार्च को ही करें होलिका दहन, जानिए शास्त्रमत

Holi Astrology: होली धुलेंडी पर आपके लिए कौन सा रंग रहेगा सबसे भाग्यशाली, जानें अपनी राशि के अनुसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 मार्च, 2026)

अगला लेख