Hanuman Chalisa

Effect of solar eclipse : जानिए राशिफल,क्या सूर्यग्रहण का पड़ेगा प्रभाव

Webdunia
10 जून 2021 जेष्ठ माह की अमावस्या को सूर्य ग्रहण है। शनि जयंती और वट सावित्री के योग में यह सूर्य ग्रहण हो रहा है। यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं है। अरुणाचल और सिक्किम में आंशिक रूप से दिखाई देगा। यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। आओ जानते हैं कि इसका राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
 
 
चार राशियों पर होगा खास असर : यह कंकणाकृति सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में मृगशिरा नक्षत्र के अंतर्गत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। इसीलिए इस ग्रहण का असर वृष, वृश्चिक, सिंह और कर्क राशि के जातक के जातक पर अधिक प्रभावी होगा। 
 
 
मेष- मेष राशि के जातक धन खर्च करने में सावधानी रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
 
वृषभ- आको खासतौर पर सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूर है और जीवन साथी से विवाद से बचें। नौकरी और व्यापार में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सही नहीं रहेगी।
 
मिथुन- आपको नौकरी या व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने के पहले अपने विश्वासपात्र से सलाह जरूर लें। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 
कर्क- वित्तीय लेन-देन से सावधान रहने की जरूर है। किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसीलिए शांत रहने का प्रयास करें। वाद-विवाद से दूर रहें और सेहत का ध्यान रखें।
 
सिंह- आपके लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। इसीलिए खुद की और माता पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। खासकर कार्यक्षे‍त्र में नुकसान, बदलाव या ट्रांसफर की संभावना है। आपको भी वाद विवाद से बचना चाहिए क्योंकि आप कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस सकते हैं। हालांकि आध्यात्म में मन लगाएंगे तो परिवार खुशी रहेगी।
 
कन्या- मानसिक तनाव बढ़ सकता है तो धैर्य से काम लें। किसी भी प्रकार के लेन-न से बचें। 
 
तुला- आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेंगे जिसके चलते तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन में वाद-विवाद से बचें। धैर्य रखने की आवश्यकता है।
 
वृश्चिक - खासकर दांपत्य जीवन में परेशानी उठा सकते हैं तो बेहतर होगा कि वाद-विवाद से बचें। सकारात्मक बने रहेंगे तो सब सही होगा। अनावश्यक यात्रा ना करें तो ही बेहतर है। 
 
धनु - आपके लिए यह ग्रहण अशुभ नहीं है। बस अपनी सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चें ना करें। निवेश कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। 
 
मकर- आपके लिए यह समय थोड़ा कठिन है। मानसिक तनाव से बचें और सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक और रिश्तों में को अहमियत दें। कार्य क्षेत्र में पहले से कहीं ज्यादा ध्यान देने की जरूर है। नौकरी बदलने के निर्णय को कुछ समय के लिए रोक दें। अच्छा अवसर मिले तब ही यह कदम उठाएं।
 
कुंभ- आपको भी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। जल्दबाजी और क्रोध में कोई निर्णय ना लें। परिवार को खुश रखें। 
 
मीन - किसी भी कार्य को करने के पूर्व पहले सोच विचार कर लें कि यह सही है या गलत। परिवार को महत्व दें और सभी की सेहत का ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख