Solar Eclipse : 14 दिसंबर 2020 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण : 6 राशियों वाले रहें सावधान

Webdunia
ग्रहण के समय बन रहा है खतरनाक गुरु चांडाल योग 
 
14 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है, वहीं सूर्य आत्मा और ऊर्जा का भी कारक है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं। जब कोई ग्रह पीड़ित हो जाता है तो वह शुभफल प्रदान नहीं करता है। इसीलिए सूर्य ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है।  
 
सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। विशेष बात ये है कि सूर्य ग्रहण मिथुन लग्न में होगा। वृश्चिक राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, शुक्र, सूर्य और केतु भी मौजूद रहेंगे। सूर्य ग्रहण के दौरान 5 महत्वपूर्ण ग्रह वृश्चिक राशि में होंगे। 
 
 
14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 4 मिनट से मध्य रात्रि तक रहेगा। भारत में इस ग्रहण को खंडग्रास माना जा रहा है।  12 राशियों को यह ग्रहण प्रभावित करेगा। शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों को यह सूर्य ग्रहण अधिक प्रभावित करेगा। कमजोर लोगों को धोखा देने और अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने वालों को न्याय प्रिय शनि दंड दे सकते हैं। वहीं देव गुरु बृहस्पति और बुध सोच समझ की शक्ति में वृद्धि करेंगे। सही और गलत अंतर समझ में आएगा।  
 
सूर्य ग्रहण के दौरान गुरु चांडाल योग बन रहा है। राहु की दृष्टि बृहस्पति पर रहेगी। बृहस्पति मकर राशि में शनि के साथ विराजमान है। गुरु चंडाल योग का निर्माण अप्रैल 2021 तब बना हुआ है। जिन लोगों की जन्म कुंडली में पहले से ही गुरु चंडाल योग बना हुआ है उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण और ग्रहों की स्थिति के कारण दिसंबर से अप्रैल तक उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी। यह समय आम जनता के लिए भी परेशानी भरा हो सकता है। 
 
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए 6 राशियों मेष, कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मकर को विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान क्रोध और गलत कार्यों को करने से बचें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख