Hanuman Chalisa

सूर्य ग्रहण : 21 जून 2020 को है Solar Eclipse, बन रहे हैं खास संयोग

Webdunia
Solar eclipse 2020
 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह इस महीने का दूसरा ग्रहण होगा। इससे पहले 5 जून को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगा था। 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण काफी महत्वपूर्ण है। सूर्य ग्रहण कई तरह के संयोग लेकर आ रहा है।
 
- 21 जून को सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य कर्क रेखा के एकदम ठीक ऊपर आएगा।
 
- 21 जून का दिन साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। ऐसा संयोग दूसरी बार बना है जब साल के सबसे बड़े दिन पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। 
 
- इससे पहले 19 साल पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था।
 
- 21 जून को सूर्य ग्रहण के दिन रविवार का आ रहा है और शास्त्रों में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है।
 
- सूर्य ग्रहण के दिन सभी 9 ग्रहों में से 6 ग्रह वक्री चाल में रहेंगे। वक्री चाल को उल्टी चाल कहा जाता है इसमें ग्रह उल्टी दिशा में चलते हैं।
 
कब लगता है सूर्य ग्रहण 
 
जब सूर्य और पृथ्वी की बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती तो उस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। 21 जून को सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा ऐसी स्थिति में आ जाएगा कि सूर्य का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जाएगा।
 
रिंग ऑफ फायर
 
यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखाई देगा। जिसमें सूर्य आसमान में कंगन की तरह दिखाई देगा।
 
ग्रहण पर 6 ग्रह रहेंगे वक्री
 
21 जून को होने वाले सूर्य ग्रहण में एक साथ 6 ग्रह वक्री रहेंगे। इस दिन बुध, गुरु, शुक्र, शनि और  राहु-केतु वक्री रहेंगे। ऐसे में यह सूर्य ग्रहण खास रहेगा।
 
यह ग्रहण अशुभ रहने वाला है। ग्रहण पर मंगल की दृष्टि पड़ने से देश में विपदाएं और नकारात्मकता हावी रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख