Hanuman Chalisa

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण कहां कहां दिखाई देगा, क्या है दिखाई देने का समय, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Webdunia
Solar Eclipse 2021 : हिन्दू पंचांग के अनुसार, वर्ष का यह दूसरा सूर्य ग्रहण विक्रम संवत 2078 में मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को लगेगा। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार  (Surya Grahan 2021 Date) को लगेगा। आओ जानते हैं कि कहां कहां दिखाई देगा और किस समय दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण।
 
 
1. कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ( where will the solar eclipse be visible ) : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।
 
2. किस समय दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021 Timing) : सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण लगभग चार घंटे लंबा होगा।
 
3. सूतक काल नहीं होगा मान्य ( Sutak kaal ) : यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिसके कारण यहां सूतक काल (sutak kaal) मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के प्रारंभ होने से 12 घंटे पूर्व ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
 
4. क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) : इसे खंडग्रास ग्रहण भी कहते हैं। आंशिक ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक सीधी लाइन में नहीं होते और चंद्रमा सूर्य के एक हिस्से को ही ढंक पाता है। यह स्थिति खण्ड-ग्रहण कहलाती है खंडग्रास का अर्थ अर्थात वह अवस्था जब ग्रहण सूर्य या चंद्रमा के कुछ अंश पर ही लगता है। अर्थात चंद्रमा सूर्य के सिर्फ कुछ हिस्से को ही ढंकता है।
 
5. इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव ( Solar eclipse effects on zodiac signs 2021 ) : माना जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण का वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय

मंगल का महा-गोचर 2026: अपनी ही राशि मेष में लौटेंगे मंगल, 6 राशियों के लिए अपराजेय योग

गुरुवार की रात को करें ये 3 अचूक उपाय, मनोकामना होगी पूर्ण

अगला लेख