सूर्य ग्रहण पर राशि अनुसार दान की सूची जानिए और 30 अप्रैल को उठाएं फायदा

Webdunia
सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (18:56 IST)
surya grahan ka daan
Surya Grahan Ka Daan 2022 April : 30 अप्रैल 2022 शनिवार के दिन वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण है। फिर भी ऐसे में कुछ सावधानियां रखने के साथ ही आप अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। आप इसका फायदा जरूर उठाएं।
 
 
सूर्य ग्रहण के पश्चात करें राशि अनुसार दान (Solar Eclipse 2022):
 
मेष : आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। आपको मंगल या लाल रंगी की वस्तु दान करना चाहिए। जैसे मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गुड़ आदि।
 
वृषभ : आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। आपको दूध, दही, खीर, शक्कर, चावल, सफेद वस्त्र, कपूर आदि का दान करना चाहिए।
 
मिथुन : आपकी राशि का स्वामी बुध है। आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए, माता को हरी चुनरी चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही हरी सब्जियां, हरी मूंग की दाल आदि का दान भी कर सकते हैं।
 
कर्क : आपकी राशि का स्वामी चंद्र है। आपको मोती, चावल, दूध, दूध से बनी मिठाई, सफेद वस्त्र आदि दान करना चाहिए।
 
सिंह : आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। आप गुड़, गेहूं, लाल या नारंगी वस्त्र, तांबे के बर्तन आदि का दान करें।
कन्या : आपकी राशि का स्वामी बुध है। आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए, माता को हरी चुनरी चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही हरी सब्जियां, हरी मूंग की दाल आदि का दान भी कर सकते हैं।
 
तुला : आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। आपको दूध, दही, खीर, शक्कर, चावल, सफेद वस्त्र, कपूर आदि का दान करना चाहिए।
 
वृश्चिक : आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। आपको मंगल या लाल रंगी की वस्तु दान करना चाहिए। जैसे मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गुड़ आदि।
 
धनु : आपकी राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। अत: आपको पीले रंग की चीजें दान करना चाहिए। जैसे हल्दी, कद्दू, बेसन, केसर, गुड़ आदि।
 
मकर : आपकी राशि के स्वामी ग्र​ह शनि है। अत: आप सरसों का तेल, काले तिल, छाता, कंघा, लोहा, नीले वस्त्र आदि दान करें। 
 
कुंभ : आपकी राशि के स्वामी ग्र​ह शनि है। अत: आप सरसों का तेल, काले तिल, छाता, कंघा, लोहा, नीले वस्त्र आदि दान करें। 
 
मीन : आपकी राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। अत: आपको पीले रंग की चीजें दान करना चाहिए। जैसे हल्दी, कद्दू, बेसन, केसर, गुड़ आदि।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख