Hanuman Chalisa

25 अक्टूबर 2022, सूर्य ग्रहण भारत में कितनी बजे, कब और कहां दिखेगा?

Webdunia
रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (14:19 IST)
Surya grahan 2022 in india date and time : 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण है। यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। सूर्यग्रहण 8 राशियों को छोड़कर 4 राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। आओ जानते हैं कि यह सूर्यग्रहण भारत में कहां दिखाई देगा और वे कौन सी 4 राशियां हैं जिनकी यह किस्मत चमका देगा।
ALSO READ: Solar Eclipse: पश्चिमी और उत्तरी भारत में 25 अक्टूबर को दिखेगा सूर्यग्रहण
भारत में कितने बजे दिखाई देगा सूर्यग्रहण? : यह सूर्यग्रहण आइसलैंड में 2.29 बजे प्रारंभ होगा और शाम 6.32 बजे अरब सागर पर समाप्त होगा। लेकिन भारत में यह 25 अक्टूबर को मंगलवार के दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका परम ग्रास करीब 5 बजकर 32 मिनट पर रहेगा। इसके बाद सूर्यास्त के साथ ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 31 मिनट्स और 20 सेकंड तक रहेगी।
 
भारत के किन शहरों में दिखाई देगा सूर्यग्रहण? : यह ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में दिखाई देगा।
 
भारत के किन राज्यों में यह ग्रहण दिखाई देगा? : जम्मू, श्रीनगर, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, नई दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और पश्‍चिमी मध्यप्रदेश में यह दिखाई देगा। इसी के साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, बंगाल और बिहार में कुछ ही समय के लिए दिखाई देगा।
 
भारत की किन जगहों पर नहीं दिखाई देगा यह सूर्यग्रहण? : सूर्यग्रहण भारत के असम, गुवाहाटी, मणिपुर, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश में नहीं दिखाई देगा। अत: इन स्थानों पर ग्रहण के सूतक काल भी मान्य नहीं होंगे।
 
ग्रहण का सूतक काल : इस ग्रहण का सूतक 3 बजकर 32 पर प्रारंभ होगा और 6 बजकर 01 पर समाप्त होगा।
4 राशियों के लिए शुभ है सूर्यग्रहण 2022 | Auspicious solar eclipse 2022 for 4 zodiac signs:
 
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहण मध्यमस्थ है अर्थात सौख्य यानी सुख रहेगा।
 
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण संयुक्त अर्थात कुछ लाभ वाला भी है।
 
धनु राशि : धनु राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण थोड़ा-बहुत फायदे वाला है, लाभ हो सकता है।
 
मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सुखदायक है।
 
क्या करें और क्या न करें ग्रहण के दौरान? :
सूर्यग्रहण के दौरान क्या करें | Surya grahan par kya karna chahiye:
 
1. सूर्यग्रहण की समाप्ति के बाद तुलसी के पत्तों का उपयोग खाने और पूजा में करें।
 
2. जहां सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य है, वहां नियमों का पालन करें।
 
3. ग्रहण के पश्चात ही भोजन-पानी ग्रहण करें।
 
4. ग्रहण के बाद स्नान व दान करें।
 
सूर्यग्रहण के दौरान क्या न करें? | Diwali and Surya grahan par kya nahi karna chahiye:
 
1: ग्रहण को खुली आंखों से न देखें।
 
2. ग्रहण के दौरान अग्निकर्म, स्नान और पूजा न करें।
 
3. ग्रहण के दौरान में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
 
4. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

26 February Birthday: आपको 26 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 फरवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Marriage astrology: दाम्पत्य में ना आए व्यवधान, रखें त्रिबल शुद्धि का ध्यान

Lunar Eclipse 2026: 03 मार्च को लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, लेकिन भारत में दिखेगा- ब्लड मून

Holashtak 2026: होलाष्टक में क्या न करें?

अगला लेख