डोपिंग का दूरगामी परिणाम भयावह : डॉ. विवेक मेधी

Webdunia
मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (18:11 IST)
सोलन। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के तत्वाधान में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) ने रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से एकदिवसीय एंटी डोपिंग कार्यशाला का चिन्मय स्कूल नौनी में आयोजन किया।
 
 
इस कार्यशाला में नाडा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विवेक मेधी मुख्य अतिथि वक्ता थे और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डोपिंग का सेवन करने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ता है और इसके भयावह परिणाम होते हैं।
 
डॉ. विवेक मेधी, चिन्मय स्कूल के निदेशक डॉ. रवि दत्त गौड़, फिजिकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. पियूष जैन, रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शैलेश शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव निर्देश शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार निर्भय ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।
 
देशभर के विभिन्न राज्यों से आए रोप स्किपिंग प्रशिक्षकों, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाग लेने आए शारीरिक शिक्षकों को अपने सम्बोधन में नाडा के क्षेत्रीय संयोजक डॉ विवेक मेधी ने खेलों और खिलाड़ियों में प्रतिबंधित दवाइयों और भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
 
डॉ. मेधी ने कहा कि जाने अनजाने में हम कुछ भोज्य पदार्थ या दवाइयों का सेवन करते रहते हैं जिनका दूरगामी परिणाम बड़ा ही भयावह होता है जब लिवर, किडनी, हड्डियों से सम्बंधित समस्याओं से व्यक्ति ग्रसित हो जाता है जिसके बाद वह ना समाज और ना देश के लिए कुछ करने लायक रहता है।
 
उन्होंने कहा कि डोपिंग का सेवन करने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी बहुत असर पड़ता है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई कि वह कभी प्रतिबंधित दवाइयों का सेवन जीवन में नहीं करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख