Hanuman Chalisa

बोवी ने महिला 100 मीटर का विश्व खिताब जीता, थाम्पसन विफल

Webdunia
सोमवार, 7 अगस्त 2017 (16:19 IST)
लंदन। अमेरिका की टोरी बोवी ने महिला 100 मीटर विश्व खिताब अपने नाम करते हुए पिछले साल ओलंपिक में सोने के तमगे से चूकने की भरपाई करने की कोशिश की जबकि रियो में स्वर्ण पदक जीतने वाली एलेन थाम्पसन पांचवें स्थान पर रही।
 
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता 26 साल की बोवी ने अंतिम लम्हों में आइवरी कोस्ट की मारी जोसी टा लाउ को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। रेस पूरी करते ही बोवी ट्रैक पर गिर गई और शुरुआत में टा लाउ जश्न मना रही थी लेकिन स्कोर बोर्ड पर बोवी को विजेता घोषित किया गया।
 
बोवी ने 10.85 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि टा लाउ 10.86 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रही। नीदरलैंड की डेफने शिपर्स ने 10.96 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता। थाम्पसन 10.98 सेकेंड के साथ पांचवां स्थान ही हासिल कर सकी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख