Hanuman Chalisa

आनंद ने कार्लसन को हराया

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2015 (15:10 IST)
स्टेवेनगर (नार्वे)। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद यहां नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में गत विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पहले तीन दौर में बाजी ड्रॉ खेलने के बाद आनंद ने कार्लसन को खेल के सभी विभागों में पछाड़कर जीत दर्ज की जिससे उनके संभावित चार में से 2.5 अंक हो गए हैं।

ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा इस टूर्नामेंट में बुल्गारिया के वेसलिन टोपालोव ने आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को हराकर चार दौर में तीसरी जीत दर्ज करते हुए एकल बढ़त बना ली है। रूस के एलेक्सांद्र गिश्चुक ने स्थानीय खिलाड़ी जान लुडविग हैमर को हराकर पहली जीत दर्ज की।

चौथे दौर की अन्य बाजियां बराबरी पर छूटी। नीदरलैंड के अनीष गिरी ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा से ड्रॉ खेला जबकि इटली के फाबियानो कारूआना को फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने बराबरी पर रोका।

इस 305000 डालर इनामी प्रतियोगिता में अब जब पांच दौर का खेल बाकी है तब टोपालोव 3.5 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं। नाकामुरा उनसे आधा अंक पीछे हैं। आनंद और गिरी 2.5 अंक के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। कारूआना, ग्रिश्चुक और मैक्सिम दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं जबकि आरोनियन और हैमर एक अंक के साथ संयुक्त आठवें स्थान पर हैं। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप