हमले से हॉकी पर खतरा मँडराया-चार्ल्सवर्थ

Webdunia
रविवार, 8 मार्च 2009 (18:33 IST)
भारतीय हॉकी के पूर्व तकनीकी सलाहकार रिक चार्ल्सवर्थ ने कहा कि हाल में लाहौर आतंकी हमले से उपमहाद्वीप में खेल गतिविधियों पर संदेह के बादल छा गए हैं और उन्होंने दावा किया कि अगले साल नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल और हॉकी विश्व कप खटाई में पड़ सकता है।

चार्ल्सवर्थ ने कहा कि हमें अब पूरे उपमहाद्वीप के बारे में चिंतित होना पड़ेगा। मैं समझ सकता हूँ कि पाकिस्तान दुष्ट राष्ट्र है लेकिन मुंबई में भी हमला हुआ और जब मैं भारत में था तो दिल्ली में हैदराबाद में बम फट रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं अपने वहाँ के अनुभव से कह सकता हूँ कि मुझे समझ में नहीं आता कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता के लिए इतनी अधिक जनसंख्या का प्रबंधन कैसे किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रमंडल खेलों के लिए दिल्ली को सुरक्षित कैसे बना सकते हो? 'द ऐज' ने चार्ल्सवर्थ के हवाले से लिखा यह अगले साल है और हमारा (हॉकी) विश्व कप भी वहाँ अगले साल ही होना है। लोग ये सवाल उठाना शुरू कर सकते हैं।

अटलांटा (1996) और सिडनी (2000) ओलिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच चार्ल्सवर्थ ने कहा कि भारत को बीजिंग ओलिम्पिक खेलों के आयोजकों से सीख लेने की जरूरत है और जनता तथा एथलीटों के बीच किसी प्रकार का संपर्क नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए उन्हें सभी गलियों को बंद कर देना चाहिए जैसा कि बीजिंग में ओलिम्पिक के दौरान किया गया। आम आदमी प्रतियोगिता या एथलीटों के करीब नहीं थे। उन्होंने कहा कि हॉकी विश्व कप के साथ हालाँकि यह समस्या है कि वे सभी सड़कों को बंद नहीं कर सकते।

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

36 रनों से राजस्थान को हराकर हैदराबाद पहुंची IPL 2024 फाइनल में

राजस्थानी गेंदबाजी के आगे सुस्त हुई हैदराबादी बल्लेबाजी, बन पाए 175 रन

IPL 2024 राजस्थान ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

MS Dhoni अगले सीजन में लौट सकते हैं मैदान पर, कैफ ने बताया यह कारण

T20I World Cup के ब्रांड एंबेसेडर बने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी