भारोत्तोलन में भारत को मिल सकता है पहला पदक

Webdunia
बुधवार, 23 जुलाई 2014 (22:08 IST)
ग्लास्गो। भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में कल पहला पदक भारोत्तोलन से मिल सकता है जब गुरुवार से इन खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के महिला वर्ग में 48 किलो और पुरुष वर्ग में 56 किलो वजन वर्ग के मुकाबले होंगे।

भारत के भारोत्तोलक कल होने वाले दोनों वजन वर्गों में पदक के दावेदार हैं और वह पिछले खेलों से इस बार बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। दिल्ली में हुए पिछले खेलों में नाइजीरिया पांच स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य जीत कर पहले और सामोआ तीन स्वर्ण के साथ दूसरे और मेजबान भारत ने दो स्वर्ण दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।

इस बार भी भारतीय टीम में छह वही भारतोलक हैं जो पिछली बार भी थे। भारत ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था।

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 69 किलो वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाले के रवि कुमार इस बार फिर टीम में हैं लेकिन इस बार वे 77 किलो वजन में भाग ले रहे हैं। इसलिए चोट के कारण लंबे समय खेलों से बाहर चल रहे रवि के लिए इस बार स्वर्ण जीतना थोड़ा कठिन हो सकता है।

महिला वर्ग में कल के संजिता और साईखोम मीराबाई चानु 48 किलो में चुनौती पेश करेंगी, भारत को इस वर्ग में कम से कम दो पदक की उम्मीद है।

भारतीय टीम की महिला कोच कुंजारानी देवी को उम्मीद है कि टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, आमतौर पर भारतीय महिला भारोत्तोलक 48 किलो वजन वर्ग में काफी लंबे समय से बेहतर प्रदर्शन करती आ रही हैं और इस बार प्रत्‍येक वजन वर्ग में हम कोई न कोई पदक जरूर जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि चार वजन वर्गों (48, 53, 63 और 58 किलो) में भारत की सात महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। भारत के कल स्वर्ण पदक जीतने की संभावना के बारे में पूछने पर कोच ने कहा, हमारी खिलाड़ियों में जीतने की क्षमता है लेकिन यह निर्भर करता है कि उस दिन खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर रहा है। पुरुष वर्ग का 56 किलो का मुकाबला भी कल ही होगा जिसमें सुखेन डे और गणेश माली भारत के लिए चुनौती पेश करेंगे। (भाषा)

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया