ब्राजील की 42 वर्षीय फोर्मिंगा ने पीएसजी से अनुबंध एक साल बढ़ाया

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (12:06 IST)
पेरिस। ब्राजील की अनुभवी फुटबॉलर फोर्मिंगा ने 42 साल की उम्र में भी खेल जारी रखने का फैसला करते हुए पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की महिला टीम के साथ अपने अनुबंध एक साल और बढ़ा दिया। 
 
ब्राजील की तरफ से रिकॉर्ड 198 मैच खेलने वाली मिडफील्डर को इस नए करार के बाद अब 2021 तक फ्रांस की राजधानी में रहना होगा। 
 
फोर्मिंगा को उम्मीद है कि वह टोक्यो ओलंपिक खेलकर अपने करियर का अंत करेगी जो कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।
 
उन्होंने अब तक 7 विश्व कप और 6 ओलंपिक खेलों में भाग लिया है। वह 2017 में ब्राजीली क्लब साओ जोस से पीएसजी से जुड़ी थी। 
 
फ्रांस की फारवर्ड कादिदियातो डियानी और डेनमार्क की स्टार नादिया नदीम ने भी पीएसजी के साथ नए अनुबंध किए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख