अभय प्रशाल में इंटर क्लब टेबल टेनिस प्रतियोगिता 27 मई से

Webdunia
सोमवार, 20 मई 2019 (21:40 IST)
इंदौर। अभय प्रशाल स्पोट्‌र्स क्लब ने इस सत्र में खेल गतिविधियों को नए सिरे से आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए एक उच्चस्तरीय क्लब टूर्नामेंट कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में विनय छजलानी, ओम सोनी, जयेश आचार्य व नीलेश वेद शामिल हैं।
 
शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रति 3 माह में विभिन्न खेलों की इंटर क्लब स्पर्धा कराने का निर्णय लिया गया जिसके तहत पहली खेल गतिविधि इंटर क्लब टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अभय प्रशाल में 27 से 29 मई तक किया जाएगा।
 
टूर्नामेंट के संयोजक नीलेश वेद ने बताया कि स्पर्धा में महिला एवं पुरुष टीम स्पर्धा, महिला एवं पुरुष की 40 वर्ष से कम तथा 41 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग की एकल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
 
स्पर्धा में केवल पंजीकृत क्लब के सदस्य ही भाग ले सकेंगे। पिछले 5 वर्षों में राष्ट्रीय या राज्य स्पर्धाएं खेलने वाले खिलाड़ियों को खेलने की पात्रता नहीं होगी। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां अभय प्रशाल में धरम बंजारा व शिरीष भागवत को 23 मई तक शाम 6.30 से 8.00 बजे के बीच दे सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख