suvichar

एआईएफएफ ने फेडरेशन कप फिर शुरू करने का फैसला किया

Webdunia
शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (14:17 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अगले साल से फेडरेशन कप फिर शुरू करने का फैसला किया जिसमें आई लीग की शीर्ष 8 टीमें भाग लेंगी।

एआईएफएफ ने मौजूदा सत्र के कैलेंडर से इस टूर्नामेंट को हटा दिया था, क्योंकि माना जा रहा था कि आई लीग और इंडियन सुपर लीग के आगे यह बेनूर हो गया है।

इसे फिर से कैलेंडर में लाने का फैसला शुक्रवार को एआईएफएफ कार्यकारी समिति ने लिया। एआईएफएफ ने एक बयान में कहा कि आईलीग समिति के सुझावों और एएफसी से बातचीत करने के बाद फेडरेशन कप को 2015-16 सत्र के लिए फिर से आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसमें लीग की शीर्ष 8 टीमें भाग लेंगी।

इस बैठक में एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, महासचिव कुशाल दास, उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता और सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले