Hanuman Chalisa

ओलंपिक में भी पेशेवर मुक्केबाजों को मिलेगी अनुमति!

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2015 (14:50 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन के पेशेवर मुक्केबाज आमिर खान ने खुलासा किया है कि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) जल्द ही ओलंपिक जैसी बड़ी एमेच्योर प्रतियोगिताओं में पेशेवर मुक्केबाजों को भाग लेने की अनुमति दे सकता है।

वर्तमान स्थिति के अनुसार एआईबीए समर्पित विश्व मुक्केबाजी सीरीज (डब्ल्यूएसबी) और एआईबीए पेशेवर लीग (एपीबी) में भाग लेने वाले मुक्केबाजों को छोड़कर कोई भी पेशेवर मुक्केबाज ओलंपिक सहित किसी भी एमेच्योर प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता है।

लेकिन पेशेवर बनने से पहले 2004 एथेंस ओलंपिक में 17 साल की उम्र में पदक जीतने वाले आमिर ने खुलासा किया कि एआईबीए प्रतियोगिताओं में पेशेवर मुक्केबाजों को लाने के लिए नियमों में बदलाव होना तय है। पेशेवर मुक्केबाज लंबे समय से इसकी मांग करते रहे हैं।

आमिर ने कहा कि एआईबीए अध्यक्ष चिंग कू वु मेरे अच्छे मित्र हैं और मैं उनके निमंत्रण पर हाल में एमेच्योर पुरुष चैंपियनशिप के लिए दोहा में था। वे जल्द नियमों में बदलाव कर रहे है। वु से बात करने के बाद मुझे ऐसा लगा कि चीजें जल्द ही बदलेंगी।

इस 28 वर्षीय मुक्केबाज ने कहा कि एआईबीए चाहता था कि पेशेवर मुक्केबाज उसके साथ मिलकर काम करें और वे उन्हें ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति देंगे इसलिए मुझे ओलंपिक में भाग लेने का दूसरा मौका मिल सकता है। यह दिलचस्प और बड़ा मौका होगा, क्योंकि हर कोई ओलंपिक में भाग लेना चाहता है।

अपने पहले भारत दौरे पर आए आमिर देश में मुक्केबाजी की कई अकादमियां खोलने की योजना बना रहे हैं। वे इसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई से करना चाहते हैं। ब्रिटेन का मुक्केबाज इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों को भी देखना चाहता है। वे हाल में अजमेर शरीफ गए थे।

उन्होंने कहा कि मैं ताजमहल देखना चाहता हूं। मैंने उस स्थान की बहुत-सी तस्वीरें देखी हैं और मैं वहां जाकर उसे देखना चाहता हूं। उम्मीद है कि वहां जा पाऊंगा। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप