khatu shyam baba

जब हार के बाद रो पड़े एंडी मरे...

Webdunia
सोमवार, 1 फ़रवरी 2016 (19:08 IST)
मेलबोर्न। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी ब्रिटेन के दिग्‍गज एंडी मरे वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन में सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच से खिताबी मुकाबला हारने के बाद अपने आंसू नहीं रोक सके और उन्होंने भीगी आंखों से अपनी गर्भवती पत्‍नी किम सियर्स को संदेश दिया।
मरे के घर बहुत जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है और वे ऑस्ट्रेलियन ओपन का मुकाबला खेलने के तुरंत बाद ब्रिटेन के लिए  रवाना हो गए। मरे ने कहा, मेरी पत्‍नी किम, पिछले दो सप्‍ताह से तुम मेरे लिए एक लीजेंड हो। उन्होंने बताया कि वह अगली ही फ्लाइट में बैठकर अपनी पत्‍नी के पास जाएंगे।
 
ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के दौरान मरे के ससुर और एना इवानोविच के कोच नाइजेल सियर्स मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बेसुध होकर गिर गए थे जिसके बाद अस्‍पताल में उनका उपचार किया गया। शनिवार को ही उन्‍हें ससेक्‍स लौटने की इजाजत मिली।
 
मरे को सर्बियाई खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच ने भी शुभकामनाएं दीं। जोकोविच ने कहा, मैं एंडी (मरे) और उनकी टीम को शानदार टूर्नामेंट के लिए बधाई देता हूं। साथ ही मैं कामना करता हूं कि एंडी और किम स्‍वस्‍थ बच्‍चे के माता-पिता बनें। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले