खेलों के लिए बजट आवंटन-सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (19:33 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ओर के सदस्यों ने देश में खेलों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज्यादा खिलाड़ी तैयार करने के लिए बजट आवंटन एवं सुविधाएं बढ़ाने की शुक्रवार को पुरजोर मांग की।
 
 
राष्ट्रीय खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक 2018 पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के अनुराग ठाकुर ने देश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताओं को अनिवार्य करने की मांग करते हुए कहा कि केवल एक विश्वविद्यालय की स्थापना से पर्याप्त लाभ नहीं होगा, इसके लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
 
ठाकुर ने देश में विभिन्न खेलों के लिए शोध एवं विकास (आरएंडडी) कार्य नहीं किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खेलों में भी आरएंडडी का कार्य होना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने खेल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल महासंघों की भूमिका तय करने की भी आवश्यकता जताई।
 
उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की आबादी वाले देश भारत का स्थान जब पदकों की सूची में निचले पायदान पर होता है तब शर्म से सिर झुक जाता है, लेकिन इस विश्वविद्यालय के शुरू होने से स्थिति में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि खाली पड़े स्टेडियमों का इस्तेमाल विभिन्न आयोजनों के लिए किया जाना चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख