Copa America 2024: अर्जेंटीना ने 16वीं बार जीता खिताब, मेसी के कैबिनेट में 4 अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी

WD Sports Desk
सोमवार, 15 जुलाई 2024 (12:09 IST)
Copa America 2024 : अर्जेंटीना ने दूसरे हाफ में लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के पैर में लगी चोट से उभरते हुए कोलंबिया (Colombia) को 112वें मिनट में लौटारो मार्टिनेज (Lautaro Martinez) के गोल के दम पर हराकर लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका फुटबॉल खिताब जीत लिया।
 
मेस्सी को 64वें मिनट में दौड़ते हुए गिरने से चोट लगी। चोट के बाद बेंच पर बैठे मेसी ने दोनों हथेलियों से चेहरा छिपा लिया था, इस दौरान वे भावुक नजर आए थे। गोल करने के बाद मार्टिनेज ने बेंच पर जाकर अपने कप्तान को गले लगाया।
 
हार्ड रॉक स्टेडियम (Hard Rock Stadium) पर दर्शकों के उपद्रव के कारण मैच एक घंटा 20 मिनट विलंब से शुरू हुआ। यह मैच निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर था, पहले एक्स्ट्रा हाफ में भी कोई गोल नहीं गया, फिर 112वें मिनट में लौटारो मार्टिनेज (Lautaro Martinez) ने गोल कर अर्जेंटीना को जीत दिलाई। 

ALSO READ: Spain vs England Euro 2024 : 4 बार Euro Cup जीतने वाला पहला देश बना स्पेन, इंग्लैंड का सपना किया चकनाचूर

<

Lautaro Martinez lost his starting spot during the 2022 World Cup.

Two years later, while primarily coming off the bench, he scored the winning goal in the Copa América final and finished as the tournament's leading goal scorer (5)  pic.twitter.com/oCopAZZkWp

— ESPN FC (@ESPNFC) July 15, 2024 > <

 2014: Lost the World Cup final
 2015: Lost the Copa America final
 2016: Lost the Copa America final

<

 2021: Copa America
 2022: Finalissima
 2022: World Cup
 2024: Copa America

What. A. Comeback. pic.twitter.com/ZLzbJWYfNL

— Reshad Rahman (@ReshadFCB) July 15, 2024 >
 
अर्जेंटीना ने 2021 कोपा अमेरिका और 2022 विश्व कप के बाद तीसरा बड़ा खिताब जीतकर स्पेन की बराबरी कर ली जिसने 2008 और 2012 यूरो चैम्पियनशिप के अलावा 2010 विश्व कप जीता था।
 
अर्जेंटीना ने इसके साथ ही कोलंबिया का फरवरी 2022 से चला आ रहा 28 मैचों का अपराजेय अभियान भी रोक दिया। 
 
 
यह जीत एंजेल डि मारिया (Angel di Maria) के लिए बेहद खास जीत है, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल कहा था कि वह कोपा के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे, जबकि 36 वर्षीय डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी (Nicolas Otamendi) भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने के लिए तैयार हैं। 

डि मारिया ने कहा, "सच्चाई यह है कि यह लिखा गया था, यह इस तरह से था।" "मैंने यह सपना देखा था, मैंने सपना देखा था कि मैं फाइनल में पहुंचूंगा और इसे जीतूंगा और इस तरह से रिटायर हो जाऊंगा।

<

 Ángel Di Maria retires from international football with one more Copa América.

“It was my dream to retire from national team like this, Argentina is my love and my country. Thank you”.

 Di Maria will play one more season at Benfica, but leaving the national team. pic.twitter.com/IgXfNNqHIa

— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 15, 2024 >

मेसी की यह चौथी इंटरनेशनल ट्रॉफी

2021 में उन्होंने कोपा अमेरिका में ब्राजील को हराकर खिताबी मुकाबला जीता था। यह उनकी पहली ट्रॉफी थी। 2022 में यूरो चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका के विजेता के बीच होने वाली आर्टेमियो फ्रैंची कप (Artemio Franchi Cup) में भी अर्जेंटीना जीता था। 2022 में मेसी ने अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप  भी(FIFA World Cup) जीता था।


<

- Won the U-20 World Cup.
- Won the Olympics Gold.
- Won the Copa America in 2021.
- Won Finalissima.
- Won the World Cup.
- Won the Copa America in 2024.

Di Maria  Messi - Thank you for everything. The Greatest Combo ever. pic.twitter.com/rtvg30VyOM

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 15, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

शम्स मुलानी शतक के करीब, भारत ए के स्टंप तक आठ विकेट पर 288 रन

विराट कोहली ने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई: रिकी पोंटिंग (Video)

प्रधानमंत्री मोदी ने पैरालंपिक पदक विजेताओं से मुलाकात की (Video)

Asian Champions Trophy में भारत ने द. कोरिया को दी 3-1 से मात (Video)

23 साल बाद इंग्लैंड से वनडे मैच जीतकर आयरलैंड ने रचा इतिहास

अगला लेख