एशियाई खेलों में भारत का खाता खुला, अपूर्वी-रवि ने निशानेबाजी में जीता कांस्य

Webdunia
रविवार, 19 अगस्त 2018 (12:36 IST)
जकार्ता। भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने 18वें एशियाई खेलों में रविवार को निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ इन खेलों में भारत का पदक खाता खोल दिया।
 
 
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में आयोजित एशियाई खेलों में रविवार से प्रतिस्पर्धाएं शुरू हुई हैं जिसमें अपूर्वी और रवि ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम वर्ग के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कुल 429.9 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता, जो एशियाड में भारत का किसी भी स्पर्धा में पहला पदक है।
 
इस स्पर्धा में चीनी ताइपे की यिंगशिन लिन और शाओचुआन लू की जोड़ी ने खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए 494.1 अंक के साथ स्वर्ण जबकि रूझू झाओ और हारोन यांग की चीनी जोड़ी ने 492.5 अंकों के साथ रजत जीता।
 
हालांकि अपूर्वी और रवि की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में अच्छी शुरुआत की और काफी समय तक दूसरा स्थान बनाए रखा, लेकिन 34 शॉट्स के बाद वे तीसरे स्थान पर खिसक गए। 38 शॉट्स के बाद भारतीय जोड़ी 390.2 के स्कोर पर चीन के साथ संयुक्त दूसरे पायदान पर पहुंची लेकिन अंत में चीन ने भारत को तीसरे पायदान पर पछाड़ दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख