एशियाई खेल : जापान पर शानदार जीत से भारत सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब

Webdunia
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (23:09 IST)
जकार्ता। गत चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में जापान को 8-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने अभी तक 3 मैचों में 51 गोल  दागे हैं, उसने पूल 'ए' के पिछले मैचों में इंडोनेशिया को 17-0 से हराने के बाद हांगकांग को 26-0 से शिकस्त दी थी।
 
 
ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने 17वें और 37वें मिनट और मंदीप सिंह ने 32वें और 56वें मिनट में 2-2 गोल किए। एसवी सुनील ने 7वें, दिलप्रीत सिंह ने 12वें, आकाशदीप सिंह ने 45वें और विवेक सागर प्रसाद ने 47वें मिनट में गोल दागे। दुनिया की 5वें नंबर की भारतीय टीम अब  14वीं रैंकिंग पर काबिज कोरिया से खेलेगी और फिर पूल लीग का समापन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
 
भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए जापानी गोल में हमले बोले। टीम ने दूसरे ही मिनट में प्रयास किया लेकिन सुरेंदर कुमार के क्रॉस पर दिलप्रीत का डिफ्लेक्शन शॉट वाइड चला गया। गत चैंपियन को हालांकि गोल के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा और आकाशदीप ने रिवर्स हिट पास दिया और सुनील ने आसानी से इसे नेट में पहुंचा दिया। इसके बाद दिलप्रीत ने 5 मिनट बाद स्कोर दोगुना किया।
 
भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का मौका चूक गई जिसके बाद जापान ने पहला प्रयास किया लेकिन वह इसमें विफल रहे। केंटा तनाका ने दाईं ओर से प्रयास किया लेकिन सतर्क भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इस शॉट को रोका। दूसरे क्वार्टर में भारत 2-0 से बढ़त  बनाए था और रूपिंदर ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर इसे 3-0 कर दिया। जापानी टीम गोल हासिल करने को जूझती रही और भारत के 2 प्रयासों को विफल कर दिया।
 
भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर मौका गंवा दिया लेकिन 2 मिनट बाद अमित रोहिदास ने मंदीप को गोल करने के लिए मदद की और स्कोर 4-0 हो गया। भारत को तब  पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जब विवेक को सर्कल के अंदर जापानी डिफेंडर ने बाधा पहुंचाई और रूपिंदर ने इस स्पॉट को गोल में बदलने में जरा गलती नहीं की।
 
भारत ने जापान पर दबाव बनाए रखा और जल्द ही 5वां पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन वहइसका फायदा नहीं उठा सका। आकाशदीप, विवेक और मंदीप ने बाद में मैदानी गोल किए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख