एशियाई कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार भारतीय कुश्ती दल : कृपाशंकर बिश्नोई

Webdunia
सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (23:15 IST)
इंदौर। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और दुनिया के नंबर 1 पहलवान बजरंग पूनिया मंगलवार से चीन में शुरू हो रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। साक्षी और बजरंग के अलावा भारत की सनसनी कहे जाने वाली पूजा ढांडा और विनेश फोगाट भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। भारतीय दल इस चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुका है।
 
अर्जुन अवॉर्डी और भारतीय महिला कुश्ती के पूर्व कोच रहे कृपाशंकर बिश्नोई को भरोसा है कि इस बार की एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान न केवल अपने पदकों का रंग बदलेंगे बल्कि पहले से अधिक पदक जीतकर भारत का परचम लहराएंगे।
 
उन्होंने बताया कि विनेश फोगाट महिलाओं के 53 किलो वर्ग में उतरेंगी, जो उसके लिए नया है। उन्होंने बुल्गारिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू डैन कोलोव निकोला पेट्रोव टूर्नामेंट में पहली बार इस वर्ग में भाग लेकर रजत पदक जीता था। इसी स्पर्धा में बजरंग ने पुरुषों के 65 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी को रजत पदक मिला जबकि पूजा ढांडा ने महिलाओं के 59 किलो वर्ग में सोने का तमगा अपने नाम किया था।
 
एशियाई चैंपियनशिप में साक्षी 62 किलो वर्ग में उतरेंगी जबकि नवजोत कौर महिलाओं के 65 किलो भार वर्ग में भारत की अगुआई करेंगी। नवजोत ने गत वर्ष भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता था। उस समय नवजोत ने इतिहास रच दिया था, जब वे किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में आयोजित सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई थीं।
 
पिछले वर्ष 2018 में किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में आयोजित सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय दल ने 1 स्वर्ण, 1 रजत व 6 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते थे। इसमें सर्वाधिक पदक महिला कुश्ती में 1 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीते जबकि पुरुष फ्रीस्टाइल में 2 कांस्य और ग्रीको रोमन कुश्ती में भी 2 कांस्य प्राप्त हुए थे।
 
पूजा ढांडा 57 किलो वर्ग में मैट पर उतरेंगी। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या ककरान एड़ी की चोट से उबरकर 68 किलो वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। राष्ट्रीय चैंपियन अमित धनकर पुरुषों के 74 किलो वर्ग में खेलेंगे। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार इस चैंपियनशिप में भाग नहीं ले रहे हैं। राहुल अवारे 61 किलो वर्ग में उतरेंगे। प्रवीण राणा 79 किलो और सत्यव्रत कदयान 97 किलो वर्ग में उतरेंगे।
 
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम

पुरुष फ्रीस्टाइल : रवि कुमार (57 किलो), राहुल अवारे (61 किलो), बजरंग पूनिया (65 किलो), रजनीश (70 किलो), अमित धनकर (74 किलो), प्रवीण राणा (79 किलो), दीपक पूनिया (86 किलो), विकी (92 किलो), सत्यव्रत कादयान (97 किलो), सुमीत (125 किलो)।
 
महिला कुश्ती :  सीमा (50 किलो), विनेश फोगाट (53 किलो), ललिता सेहरावत (55 किलो), पूजा ढांडा (57 किलो), मंजू (59 किलो), साक्षी मलिक (62 किलो), नवजोत कौर (65 किलो), दिव्या काकरान (68 किलो), किरण बिश्नोई (72 किलो) और पूजा (76 किलो)।
 
ग्रीको रोमन शैली : मनजीत (55 किलो), ज्ञानेंदर (60 किलो), विक्रम कुमार (63 किलो), रविंदर (67 किलो), योगेश (72 किलो), गुरप्रीत सिंह (77 किलो), हरप्रीत सिंह (82 किलो), सुनील कुमार (87 किलो), हरदीप सिंह (97 किलो), प्रेम कुमार (130 किलो)। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

MI vs SRH Match Preview : वानखेड़े में मुंबई बिगाड़ सकती है हैदराबाद का खेल, जानें सारे रिकॉर्ड

KKR से मिली शर्मनाक हार के बाद क्या बोले KL Rahul? प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

KKR ने LSG को 98 रनों से हरा कर जीता मैच, गेंदबाजों का रहा दबदबा

KKR vs LSG : कोलकाता ने लखनऊ को दिया 236 रनों का लक्ष्य, Sunil Narine फिर चमके

अगला लेख