भारत के 5 टेनिस खिलाड़ी KPIT चॅलेंजर टेनिस के तीसरे दौर में

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (19:19 IST)
अभिजीत देशमुख
 
पुणे। भारत के 5 टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्‍वरन, सुमित नागल, शशि कुमार मुकुंद और रामकुमार रामनाथन ने KPIT MSLTA  चैंजेलर स्पर्धा के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

श्री शिव छत्रपति क्रीड़ा संकुल म्हाळुंगे (बालेवाड़ी टेनिस स्टेडियम) में खेली जा रही इस स्पर्धा में 19वीं वरीयता प्राप्त भारत के साकेत मायनेनी को तुर्की के बिएर्गी किर्किन ने 3-6, 7-1, 6-4 से हराकर उलटफेर कर दिया।
 
सुमित भारत के शीर्ष वरीयता प्रज्ञेश गुणेश्‍वरन ने चंद्रिल सूद को केवल 49 मिनिट 6-1, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। इस वर्ष के यूस ओपन में रॉजर फेडरर से एक सेट जीतने वाले सुमित नागल को यहां पर तीसरी वरीयता प्राप्त है। सुमित नागल ने 1 घंटे 6 मिनट में आर्यन गोवास को 6-3, 7-6 पछाड़ दिया।
 
मैच के बाद सुमित ने कहा कि पहला सेट काफी अच्छा रहा लेकिन दूसरे सेट में आर्यन ने मेरे गेम को समझ गए थे। मैंने कुछ डबल फॉल्ट्स भी किए इसलिए मेरी सर्विस दो बार ब्रेक हो गई। मैंने हर पॉइंट को जीतने की रणनीति बनाई इसलिए में दूसरा सेट भी जीतने में कामयाब हुआ।
इससे पहले भारतीय टेनिस स्टार रामकुमार रामनाथन ने ग्रीस के मार्कोस कालोवेलोनीस को 6-3, 6-4 से हरा दिया। भारत के ही आठवीं वरीयता प्राप्त शशि कुमार मुकुंद ने जापान के तोशिहीदे मत्सुई को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। युगल में भारत के एन. विजय सुंदर प्रशांत और इंग्लैंड के ब्रेडन क्लेन ने भारत ध्रुव सुनिश व आर्यन गोविस को 6-2, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
 
एकल मुकाबलों के दूसरे दौर के अन्य परिणाम 
 
केम इल्केल (तुर्की) वि.वि. विनायक शर्मा (भारत) 6-2, 6-1
ब्रेडन क्लेन (इंग्लंड) वि.वि. सिद्धार्थ रावत (भारत) 6-1, 3-6, 6-4
बिएर्गी किर्किन (तुर्की) वि.वि. साकेत मायनेनी (भारत) 3-6, 7-1, 6-4
रोबेर्टो ओलमेंडो (स्पेन) वि.वि. अनिरुध्द चंद्रशेखर (भारत) 6-3, 6-2
ड्यूकी ली (दक्षिण कोरीया) वि.वि. अजीज डोगाज (ट्युनीशिया) 6-3, 6-4
स्टीवन डिएज (कनाडा) वि.वि. युसुके ताकाहाशी (जापान) 6-2, 6-2
ईवान नेदेल्को (रशिया) वि.वि. ध्रुव सुनिश (भारत) 6-3,7-1, 6-2

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख