Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वीजा ना मिलने के कारण विश्वकप से चूकने वाली थी अवनि, अब अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड

हमें फॉलो करें वीजा ना मिलने के कारण विश्वकप से चूकने वाली थी अवनि, अब अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड
, बुधवार, 8 जून 2022 (13:33 IST)
नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने मंगलवार को फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।बीस साल की अवनी ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

पोलैंड की एमीलिया बाबस्का ने 247.6 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि कांस्य पदक स्वीडन की अना नोर्मन के नाम रहा जिन्होंने 225.6 अंक जुटाए।राइफल स्पर्धाओं के एसएच1 वर्ग में वे निशानेबाज हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंगों में विकृति है।

अवनी इससे पहले टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी क्योंकि उनके कोच और सहायक को शुरुआत में वीजा नहीं दिया गया था।भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद हालांकि यह मामला सुलझा लिया गया।

अवनी ने ट्वीट किया, ‘‘चेटियारो 2022 की आर2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक और भारत का पहला पेरिस2024 कोटा हासिल करने पर गर्व है। पैरालंपिक के बाद मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता। मेरा समर्थन करने वाले सभी को धन्यवाद।’’
निशानेबाजी पैरा खेल ने ट्वीट किया, ‘‘अवनी लेखरा, आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में नई विश्व रिकॉर्ड धारक। भारतीय निशानेबाज ने चेटियारो 2022 विश्व कप में 250.6 अंक के साथ पिछला रिकॉर्ड (249.6) तोड़ा।’’

अवनी ने पिछले साल अगस्त में टोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता और पैरालंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनी, श्रीहर्ष को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा को फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया।

प्रधानमंत्री ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रीहर्ष देवारेड्डी को भी बधाई दी। लेखरा ने मंगलवार को विश्व कप में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अवनी लेखरा को बधाइयां। आप इसी प्रकार नयी ऊंचाइयां हासिल करती रहें और दूसरों को प्रेरित करती रहें। मेरी शुभकामनाएं।’’
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘स्वर्ण पदक जीतने की श्रीहर्ष देवारेड्डी की उपलब्धि पर हमें गर्व है। उनकी दृढ़ता वास्तव में प्रेरित करती है। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।’’देवारेड्डी ने 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग एसएच2स्पर्धा में 253.1 अंक से स्वर्ण पदक जीता।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या उमरान मलिक ने नेट्स में डाली 163 KM/H की रफ्तार से गेंद? यह है सच