Hanuman Chalisa

समीर, सैली बहरीन इंटरनेशनल चैलेंज के फाइनल में

Webdunia
शनिवार, 7 नवंबर 2015 (14:50 IST)
नई दिल्ली। भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा और सैली राणे ने बहरीन इंटरनेशनल चैलेंज के पुरुष और महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समीर ने पिछले रविवार बहरीन इंटरनेशनल सीरीज पुरुष एकल खिताब जीता था जबकि सैली उपविजेता रही थी। दोनों ने इस टूर्नामेंट में भी फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समीर ने राहुल यादव को 21-13, 21-17 से हराया, वहीं सैली ने इंडोनेशिया की गैब्रिएला एम को 19-21 , 21-13, 21-13 से मात दी।

11वीं वरीयता प्राप्त समीर का सामना अब चौथी वरीयता प्राप्त सिंगापुर के जि लियांग डेरेक वोंग से होगा जबकि सैली 5वीं वरीयता प्राप्त एन जिंदापोल से खेलेगी।

अन्य भारतीयों में अरुण विष्णु और अपर्णा बालन को शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंगापुर के डैनी बावा क्रिसनांटा और यू यान वेनेसा नियो ने 21-16, 21-19 से हराया, वहीं महिला युगल में के मनीषा और एन सिक्की रेड्डी को थाईलैंड की चलादचालम सी और फाटाइमास एम ने 21-15, 21-16 से मात दी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप