बैडमिंटन : मलेशिया ओपन से बाहर हुईं साइना नेहवाल

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (15:29 IST)
कुआलालंपुर। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारकर आज यहां मलेशिया ओपन से बाहर हो गई। 
 
पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी साइना को कुआलालंपुर के एक्जियाटा एरिना में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची ने 15-21, 13-21 से हरा दिया। पिछले सात मुकाबलों में साइना लगातार छठी बार जापानी खिलाड़ी से हारी हैं।
 
साइना ने 2014 में चाइना ओपन में पहली और आखिरी बार यामागुची को हराया था। यामागुची ने पहले गेम में शानदार शुरूआत करते हुए साइना पर 9-2 से बढ़त बना ली। हालांकि साइना ने अंकों की खाई पाटते हुए मुकाबला 10-11 पर ला दिया, जापानी खिलाड़ी ने फिर से 18-11 की बढ़त बना ली और आखिरकार गेम अपने नाम कर लिया।
 
दूसरे गेम में यामागुची ने एक बार फिर से 8-2 की बढ़त बना ली और आगे गेम जीतते हुए 7,00,000 डॉलर इनामी राशि वाले वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख