भारतीय हॉकी के सुनहरे दौर के मजबूत स्तंभ थे बलबीर सिंह सीनियर

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (19:43 IST)
नई दिल्ली। अपने कौशल और उपलब्धियों के मामले में मेजर ध्यानचंद के समकक्ष रहे बलबीर सिंह सीनियर भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर के आखिरी स्तंभ थे जिनके खेलने के दिनों में विश्व हॉकी में भारत की तूती बोलती थी। यह वह दौर था जब भारत के दो धुरंधरों मेजर ध्यानचंद और बलबीर सीनियर ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में भारत की उपस्थिति पूरी शिद्दत से दर्ज कराई थी। 
 
ध्यानचंद का 74 वर्ष की उम्र में 1979 में निधन हुआ जबकि बलबीर सिंह सीनियर ने सोमवार को 96 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। बतौर खिलाड़ी तीन ओलंपिक स्वर्ण (1948, 1952 और 1956) और बतौर मैनेजर एक विश्व कप (1975) जीत चुके बलबीर सीनियर के नाम ओलंपिक फाइनल (हेलसिंकी 1952) में सर्वाधिक पांच गोल का रिकॉर्ड है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सेंटर फारवर्ड में शुमार बलबीर के बारे में हॉकी विशेषज्ञों का मानना है कि वह ध्यानचंद की विरासत को आगे ले गए। 
 
ध्यानचंद ने गुलाम भारत में अपने हुनर की बानगी पेश की तो बलबीर सीनियर आजाद भारत में अपने सपनों को परवान चढाने की कोशिश में जुटी टीम के नायक थे। दोनों कभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथ नहीं खेले लेकिन दोनों के बीच अक्सर तुलना होती रही। विश्व कप 1975 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान अजितपाल सिंह ने कहा, ‘कोई तुलना है ही नहीं। दोनों हर विभाग में बराबर थे और दोनों ने तीन ओलंपिक स्वर्ण जीते।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘फर्क है तो इतना कि दोनों अलग अलग दौर में खेले।’ भारतीय हॉकी में इतने बलबीर रहे हैं कि दूसरों से अलग करने के लिए उनके नाम के साथ सीनियर लगाना पड़ा। अजितपाल ने कहा, ‘भारतीय हॉकी में कई बलबीर आए और गए लेकिन उनके जैसा कोई नहीं था।’ यह तकदीर की ही बात है कि शुरुआती कुछ साल में उनकी उपलब्धियों पर गौर नहीं किया गया क्योंकि देश विभाजन की त्रासदी झेलकर उबर रहा था। 
 
उन्हें 1957 में पद्मश्री से नवाजा गया लेकिन बतौर खिलाड़ी और कोच तमाम उपलब्धियों के बावजूद उन्हें यही पुरस्कार सरकार से मिला। वह 1956 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे और 1958 एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य रहे। उनके कोच रहते भारत ने 1975 में एकमात्र विश्व कप जीता। 
 
खेल से उनके रिश्ते को ट्राफियों और गोलों में नहीं तोला जा सकता। यह जीवन भर का प्यार था जिसे उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘द गोल्डन हैट्रिक : माय हॉकी डेज’ में कुछ यूं लिखा है। ‘हमारा प्यार लंदन में पनपा। हेलसिंकी में हमने शादी की और मेलबर्न हनीमून था। 11 साल (टोक्यो ओलंपिक 1964 से) बाद वह (हॉकी) मुझसे फिर तरोताजा होकर मिली।’ उन्होंने लिखा, ‘इस बार वह मुझे कुआलालम्पुर ले गई और हम फिर शिखर पर पहुंचे। मैं उसका इंतजार कर रहा था मेरी हॉकी परी।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

अगला लेख