Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BCCI ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Advertiesment
हमें फॉलो करें BCCI  ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित
, शनिवार, 26 मार्च 2022 (22:40 IST)
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को यहां आईपीएल 2022 सीजन के पहले मैच की शुरुआत से पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 के पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

बीसीसीआई द्वारा स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया गया। ट्रैक एंड फील्ड में देश को पहला ओलंपिक स्वर्ण दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि महिलाओं के वेल्टरवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना को 25 लाख रुपए का नकद इनाम दिया गया।

बीसीसीआई ने इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 1.25 करोड़ रुपए का सामूहिक पुरस्कार भी दिया, जिसने पिछले साल टोक्यो खेलों में कांस्य पदक जीतकर 41 साल का पदक सूखा समाप्त किया था। भारतीय टीम की ओर से कप्तान मनप्रीत सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया।

आईपीएल के ट्विटर हैंडल पर सम्मान समारोह का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया, “भारत के टोक्यो 2020 पदक विजेताओं की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए सम्मान समारोह। ”(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा IPL 2022 का पहला अर्धशतक, 23 पारियां और 3 साल बाद पहुंचे 50 के पार