बेंगलुरु ओपन में 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर डेढ़ लाख डॉलर किया

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (21:30 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु ओपन अब एशिया के सबसे बड़े एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में से एक बन जाएगा, क्योंकि आयोजकों ने इसकी इनामी राशि को 50,000 डॉलर बढ़ाकर 1,50,000 डॉलर कर दिया है। एशिया में भारत चौथा देश है, जो इस स्तर के चैलेंजर टूर्नामेंट की मेजबानी करता है जिसमें 100 रैंकिंग अंक और विजेता को 18,000 डॉलर की इनामी राशि मिलेगी।
 
 
चीन 1,50,000 डॉलर के 3 टूर्नामेंट (एनिंग, निंग्बो और जिनान), चीनी ताइपे 2 (सांताईजी और काओहसियुंग) जबकि कोरिया (बुसान) एक की मेजबानी करता है। इस 1,50,000 डॉलर इनामी राशि के ज्यादातर टूर्नामेंट अमेरिका-न्यूपोर्ट बीच, इंडियन वेल्स, इरविंग, शिकागो, ह्यूस्टन में जबकि एक मैक्सिको के मांटेरेरे में आयोजित होते हैं।
 
कर्नाटक के समाज कल्याण मंत्री प्रियांक खड़गे ने पत्रकारों से कहा कि पर्यटन विभाग ने 75 लाख रुपए दिए हैं और खेल विभाग 1 करोड़ रुपए देगा, बाकी बची राशि प्रायोजकों के जरिए जुटाई जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख