Hanuman Chalisa

तलवारबाज भवानी देवी को स्वर्णिम सफलता

Webdunia
रविवार, 28 मई 2017 (17:39 IST)
चेन्नई। भारत की सीए भवानी देवी ने आइसलैंड में रेकजाविक में हुई तुरनोई सैटेलाइट तलवारबाजी चैंपियनशिप की साबरे स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। 
 
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को हुए फाइनल में भवानी ने ग्रेट ब्रिटेन की सारा जेन हैम्पसन को 15-13 से शिकस्त दी। चेन्नई की इस महिला तलवारबाज ने सेमीफाइनल में ब्रिटेन की एक अन्य तलवारबाज जेसिका कोरबी को 15-11 से हराया था। विज्ञप्ति के अनुसार भवानी देवी अंतरराष्ट्रीय तलरवाबजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई।
 
रेकजाविक से भवानी ने कहा कि मैं इस चैंपियनशिप में तीसरी बार खेल रही थी। मैं पिछले साल क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। अब मैंने पहला पदक जीता लिया। यह विश्वस्तर की प्रतियोगिता में मेरा पहला पदक भी है, मैंने एशियाई और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी पदक जीते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि क्वार्टर फाइनल में बाद प्रतियोगिता कठिन हो गई थी और सेमीफाइनल व फाइनल में ब्रिटिश तलवारबाजों ने उनके सामने कड़ी चुनौती पेश की। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख