भूटिया ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया

Webdunia
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (19:05 IST)
सिलीगुड़ी। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक मकान मालिक के उसकी किराएदार को लॉकडाउन के दौरान घर से निकालने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
सिक्किम की रहने वाली अथिना लिंबू को हल्का बुखार था जिसके बाद उसके मकान मालिक ने उसे घर खाली करने के लिए कहा। अथिना तीन-चार घंटों तक बिना किसी मदद के इधर-उधर भटकती रही। 
 
हालात की जानकारी मिलने के बाद भूटिया अपने दोस्तों के साथ उसे अस्पताल ले गए और उसे वहां भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार लड़की को महज साधारण सा बुखार था जिसके बाद वह वापस अपने घर लौट गई लेकिन मकान मालिक ने एक बार फिर उसे यहां रहने से मना कर बाहर निकाल दिया। 
 
भूटिया और उनके दोस्तों ने लड़की को मेडिकल सहायता प्रदान की और होटल में ठहरने की व्यवस्था की। लड़की के ठीक होने के बाद वह दोबारा अपने घर रहने गई तो मकान मालिक ने उसे लॉकडाउन के बाद वापस आने के लिए कहकर उसे घर में घुसने नहीं दिया।
 
फुटबॉलर और हमरो सिक्किम पार्टी के संस्थापक भूटिया ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे कठिन समय में भी लोग एक दूसरे की मदद नहीं कर रहे हैं। यह लड़की सिक्किम से आती है और इसने काफी दर्दनाक अनुभव किया है। मैंने पुलिस से संपर्क किया है और मुझे उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा।' 
 
उन्होंने कहा, 'पूरे देश से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, विशेषकर पूर्वोत्तर के राज्यों से। भेदभाव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को ऐसे मामले में जल्द से जल्द जरुरी कार्रवाई करनी चाहिए।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

कश्‍मीर में शांति के लिए मैराथन, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी

भारत बनाम न्यूजीलैंड : रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद CSK को दिया धन्यवाद

भारत में टेस्ट जीतने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बने टॉम लैथम

न्यूजीलैंड टीम ने रचा इतिहास, 36 सालों बाद भारत को घरेलू मैदान पर हराया

कश्मीर मैराथन के दुनिया की शीर्ष प्रतियोगिताओं में शुमार होने की उम्मीद है: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला

अगला लेख