Hanuman Chalisa

विजेंदर की चौथी पेशेवर बाउट 12 मार्च को

Webdunia
मंगलवार, 2 फ़रवरी 2016 (21:35 IST)
मैनचेस्टर। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह की चौथी पेशेवर बाउट अब 13 फरवरी के बजाय 12 मार्च को होगी लेकिन इसका आयोजन यहीं लिवरपूल में ही किया जाएगा।
इस भिड़ंत के स्थगित होने का कारण डब्ल्यूबीओ विश्व लाइटवेट चैम्पियन टेरी फ्लानागान का चोटिल होना था, जिन्हें उसी रात डेरी मैथ्यूज के खिलाफ अपने विश्व खिताब का बचाव करना था लेकिन बाउट का स्थल लिवरपूल में इको एरिना ही रहेगा।
 
मैथ्यूज बनाम फ्लानागान की भिड़ंत आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी और अन्य खिताबी बाउट भी वही रहेंगी जिसमें टोमी लैंगफोर्ड अपने डब्ल्यूबीओ इंटरकांटिनेंटल मिडिलवेट खिताब का बचाव करने के लिए लुई टेलर से भिड़ेंगे जबकि इंग्लिश क्रूसरवेट चैम्पियन मैटी एस्किन्स का सामना लारेंस बेनेट से होगा।
 
विजेंदर ने कहा, यह काफी दुखद है कि 13 फरवरी को होने वाली मेरी बाउट खिताबी भिड़ंत के दावेदार के चोटिल होने के कारण स्थगित हो गई। कोई बात नहीं, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मुझे 12 मार्च का इंतजार है, जब मैं रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी से भिड़ूंगा। 
 
विजेंदर ने कहा, मैं इन दिनों काफी शारीरिक वर्कआउट कर रहा हूं, जिसे मुझे आगामी राउंड की तैयारी करने में मदद मिलेगी। प्रोमोटर फ्रैंक वारेन ने बाउट के स्थगित होने के बावजूद भव्य शो का वादा किया। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना