भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2015 (21:02 IST)
दुबई। भारत के शतरंज खिलाड़ियों ने आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन किया, जिसमें उनमें से लगभग सभी खिताब की दौड़ से बाहर हो गए।
 
अंतरराष्ट्रीय मास्टर सायंतन दास को रूस के पूर्व विजेता एलेक्सांद्र रखमानोव ने हराकर उनकी ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करने की उम्मीदें तोड़ दी। इस हार के बाद दास के पांच अंक हैं।
 
के रत्नाकरण को भी तुर्की के ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंडर इपातोव के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय अभिजीत गुप्ता को भी हमवतन आरआर लक्ष्मण के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।
 
प्रतियोगिता में अब सिर्फ एक दौर का खेल बाकी है और लक्ष्मण और मुरली कार्तिकेयान के पास ही शीर्ष खिलाड़ियों में जगह बनाने का मौका है लेकिन यह भी अंतिम दौर में इन दोनों खिलाड़ियों की जीत पर निर्भर करेगा।
 
अंतरराष्ट्रीय मास्टर ईशा करावदे और एस विजयलक्ष्मी हालांकि महिला खिलाड़ियों के बीच अच्छे नतीजे के करीब पहुंच गए हैं। इन दोनों के पांच-पांच अंक हैं। (भाषा)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया