मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ किया का उद्घाटन

WD Sports Desk
मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (18:12 IST)
(Credit : @Nitish Kumar/X)

Bihar Sports Talent Search Competition : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को यहां ‘बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का उद्घाटन किया जो राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी प्रतिभा खोज योजना है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने यहां पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति के विकास को बढ़ावा देना है।
 
मुख्यमंत्री बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पांच उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सालाना 20-20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी दी गई।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के बीच खेल किट भी वितरित की।
 
बयान में कहा गया है कि इस खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्रों तथा स्कूल से बाहर के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना है ताकि वर्ष 2032 और वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में राज्य और देश के लिए पदक जीत सकें।

<

आज पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘मशाल’ का शुभारंभ किया। साथ ही बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत 5 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 20 लाख रू० वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की।

इस खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का उद्देश्य… pic.twitter.com/ACcLSFMknK

— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 9, 2024 >
इस प्रतियोगिता में राज्य के करीब 40 हजार सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 60 लाख प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके साथ-साथ ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी जो स्कूल से बाहर हैं, उन्हें भी इस खोज प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके जरिये प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन प्रखंड स्तर, जिला स्तर, प्रमंडल स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके लिये एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और वालीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।
 
यह प्रतियोगिता 14 वर्ष से कम आयु वर्ग और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग श्रेणी में बालक और बालिका दोनों के लिए आयोजित की जायेगी।
 
बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, एससीईआरटी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
 
बयान में कहा गया है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न स्तरों के विजेता खिलाड़ियों को पदक और ई-प्रमाणपत्र देने के अलावा खिलाड़ियों के बीच कुल 10 करोड़ रूपए का नकद पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैंपियन्स टीम इंडिया ने बिना एक टॉस जीते चैंपियन्स ट्रॉफी के सारे मैच जीते

Champions Trophy की सबसे सफल टीम बनी भारत, तीसरी बार झोली में किया खिताब

'मैं कहीं नहीं जा रहा', रोहित शर्मा ने ODI से संन्यास की अटकलों को किया खारिज (Video)

Champions Trophy: न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला किया चुकता और उस ही अंदाज में

मोटेरा के जख्मों पर दुबई में मरहम लगाकर राहुल ने बदली अपनी और टीम की तकदीर

अगला लेख