साक्षी और पिलाओ पहुंचे मुक्केबाजी विश्व कप के फाइनल में, पिंकी और परवीन कांस्‍य लेकर लौटेंगी स्‍वदेश

Webdunia
शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (11:04 IST)
नई दिल्ली। मौजूदा विश्व युवा चैंपियन साक्षी (57 किग्रा) और इंडिया ओपन चैंपियन पिलाओ बासुमातारे (64 किग्रा) ने स्वर्ण पदक की खोज में अपना सफर जारी रखते हुए शुक्रवार को जर्मनी के कोलोन में जारी कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप 2019 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत को हालांकि पिंकी रानी (51 किग्रा) और परवीन (60 किग्रा) की हार से निराशा हुई और ये दोनों मुक्केबाज कांस्य लेकर स्वदेश लौटेंगी।

इन दोनों को सेमीफाइनल में हार मिली। प्रतिभा की खान मानी जा रहीं 18 साल की साक्षी ने थाईलैंड की तिंताबथाई प्रीदाकामोन के खिलाफ 5-0 की जीत के साथ अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। पूर्व जनियर वर्ल्ड चैंपियन का फाइनल में 2018 राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता आयरलैंड की माइकेला वाल्श से सामना होगा।

दूसरी ओर, स्ट्रांजा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पिलाओ ने डेनमार्क की अइयाजा डिटे फ्रास्तोल्म को स्प्लि डिसीजन के आधार पर हराया। फाइनल में इस 26 साल की खिलाड़ी का सामना चीन ती चेनग्यू यांग से होगा।

भारत के पास अपने खाते में कुछ और स्वर्ण पदक जोड़ने का मौका है क्योंकि स्ट्रांजा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता मैसराम को 54 किग्रा केटेगरी में सीधे फाइनल में रखा गया है। कारण, इस केटेगरी में काफी कम मुक्केबाज थीं।

मैसराम फाइनल में थाईलैंड की माचाई बुनयानुत से भिड़ेंगी और यह इस टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला होगा। 51 किग्रा वर्ग में पिंकी रानी का शानदार सफर आयरलैंड की 2018 राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता कार्ली मैक्नाउल के हाथों रुक गया। पिंकी 5-0 से हार गईं। इसी तरह परवीन को इंग्लैंड की मैगी मुर्ने ने हराया।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

स्टॉयनिस का शतक ऋतुराज पर भारी, लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

16 साल पहले आज ही चेपॉक पर IPL करियर का पहला छक्का मारा था धोनी ने, आज 1 गेंद में लगाया चौका (Video)

IPL 2024 में पहला कप्तानी शतक जड़ा ऋतुराज ने, लखनऊ के खिलाफ चेन्नई पहुंची 210 रनों तक

15 मिनट कोहली से प्रैप टॉक के बाद बदल गया रियान पराग का करियर

मार्श मांसपेशियों में खिंचाव के कारण IPL से बाहर हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

अगला लेख