अफ्रीका में फुटबॉल की वापसी में Coronavirus ने डाला खलल

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (14:17 IST)
केपटाउन। अफ्रीकी देश जाम्बिया की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता से जुड़े 50 खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के कोरोनावायरस से संक्रमित मिलने के बाद लीग शुरू होने के 2 सप्ताह के बाद इसे रोकना पड़ेगा। जाम्बिया फुटबॉल संघ ने शुक्रवार को कहा कि टीमें इसके प्रसार को रोकने के उपायों को ठीक से लागू करने में विफल रही जिसकी वजह से ऐसा हुआ। 18 जुलाई को शुरू हुई लीग का सत्र 6 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।
ALSO READ: क्रोएशिया में फिर खाली स्टेडियमों में ही होंगे फुटबॉल मुकाबले
इस घोषणा के बाद अफ्रीका के अन्य देशों में लीग टूर्नामेंट के शुरू होने पर सवाल उठ रहे हैं। अफ्रीकी महाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में कोरोनावायरस महामारी संक्रमण शुरुआती चरण में है। ऐसे में पहले से अव्यवस्थित और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे फुटबॉल संघों के लिए सैकड़ों खिलाड़ियों और अधिकारियों का वायरस जांच करना चुनौती की तरह होगा।
 
जाम्बिया खेल को फिर से शुरू करने वाला दक्षिणी अफ्रीका में पहला था। उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को ने खेल शुरू कर दिया जबकि मिस्र भी इसके लिए तैयार है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख