रियाल की जीत में रोनाल्डो ने दागे दनादन चार गोल

Webdunia
सोमवार, 19 मार्च 2018 (21:02 IST)
मैड्रिड। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेनिश लीग मुकाबले में गिरोना के खिलाफ चार गोल ठोंकते हुए रियाल मैड्रिड को 6-3 से आसान जीत दिला दी। पुर्तगाली फुटबॉलर ने पहले हॉफ में एक गोल किया, जबकि दूसरे हॉफ में तीन गोल दाग दिए, जिसके साथ उनके प्रत्येक प्रतिस्पर्धाओं को मिलाकर आखिरी 11 मैचों में 21 गोल हो गए हैं।


रोनाल्डो ने यहां बेर्नाबियू स्टेडियम में हुए मैच में लुकास वाज़क्वेज़ के गोल में भी मदद की। रियाल के लिए अन्य गोल गेराथ बेल ने किया। रोनाल्डो ने मैच में पहले हॉफ में टोनी क्रुस के पास पर 11वें मिनट में पहला गोल किया। दूसरे हॉफ में उन्होंने 47वें और 67वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा। उन्होंने इंजुरी टाइम में क्रुस के पास पर अपना चौथा गोल किया।

स्टार फुटबॉलर ने 59वें मिनट में लुकास के गोल में सहयोग किया जबकि बेल ने 86वें मिनट में रियाल के लिए गोल दागा। गिरोना के लिए क्रिस्टियन स्तुआनी ने दो गोल किए। उन्होंने पहले हॉफ में गोल करने के बाद 67वें मिनट में दूसरा गोल हैडर से कर स्कोर 4-2 किया। वहीं डिफेंडर जुआनपे रामिरेज़ ने 88वें मिनट में तीसरा गोल किया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख