CWG 2018 : पल्लीकल और चिनप्पा को रजत

Webdunia
रविवार, 15 अप्रैल 2018 (10:24 IST)
गोल्ड कोस्ट। ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की महिला युगल जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को यहां अपना खिताब का बचाव करने में नाकाम रहीं और इस तरह से भारत ने स्क्वाश में अपने अभियान का अंत रजत पदक के साथ किया।
 
4 साल पहले ग्लास्गो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली पल्लीकल और चिनप्पा  की जोड़ी खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की जोली किंग और अमांडा लांडर्स मर्फी से 9-11, 8-11 से हार गई। भारतीय जोड़ी रेफरी के कुछ फैसलों से साफ तौर पर नाखुश दिख रही थी।
 
पल्लीकल ने शनिवार को मिश्रित युगल फाइनल में भी रेफरिंग पर सवाल उठाए थे, जब उन्हें और सौरव घोषाल को ऑस्ट्रेलिया की डोना उर्कहार्ट और कैमरन पिल्लै से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। 
 
पल्लीकल और चिनप्पा का 2014 में जीता गया स्वर्ण इन खेलों में भारत का स्क्वॉश में पहला पदक भी था। इससे पहले 1998 से 2010 तक भारत स्क्वाश में पदक नहीं जीत पाया था। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख