Hanuman Chalisa

निलंबित डेविड वॉर्नर बोले, मैं बेहतर इंसान बनने की कोशिश कर रहा हूं

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (23:55 IST)
ढाका। निलंबित ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा है कि वे निजी तौर पर बेहतर इंसान बनने की कोशिशों में लगे हैं। वे बांग्लादेश की ट्वंटी-20 क्रिकेट लीग की टीम सिलहट सिक्सर्स के कप्तान हैं।
 
 
बॉल टैम्परिंग प्रकरण में दोषी पाए जाने के बाद 1 वर्ष का निलंबन झेल रहे वॉर्नर बीपीएल में अपनी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने यहां कहा कि मैं इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं और निजी तौर पर खुद में सुधार लाने के लिए कोशिशें कर रहा हूं।
 
निलंबित ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मैं यदि टीम से बाहर होता तो ऐसा नहीं कर पाता। यह खुद को बेहतर बनाने और खुद से अच्छा इंसान बनने से जुड़ा है। मेरे लिए घर पर सबसे अहम पति और पिता की भूमिका होती है।
 
32 वर्षीय वॉर्नर ने कहा कि मैं अब दोबारा से क्रिकेट खेलने जा रहा हूं और कोशिश करूंगा कि सिलहट सिक्सर्स तालिका में शीर्ष पर रहे। वॉर्नर के लिए ये सकारात्मक संकेत हैं कि हाल ही में राष्ट्रीय टीम के कोच जस्टिन लेंगर, कप्तान टिम पेन और वनडे कप्तान आरोन फिंच ने कहा है कि वॉर्नर यदि वापसी करते हैं तो उनका टीम में स्वागत होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख