World Wrestling में चोट के कारण दीपक पुनिया फाइनल से हटे, रजत से करना पड़ा संतोष

Webdunia
रविवार, 22 सितम्बर 2019 (17:33 IST)
नूर सुल्तान। सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 86 किग्रा फ्रीस्टाइल ओलंपिक वजन वर्ग के फाइनल से जूनियर विश्व चैंपियन पहलवान दीपक पुनिया को रविवार को टखने की चोट के कारण हट जाना पड़ा और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
ALSO READ: विश्व कुश्ती में बजरंग पुनिया 3 पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान
इसके साथ ही दीपक का विश्व प्रतियोगिता के इतिहास में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने का सपना टूट गया। उन्होंने अपनी स्पर्धा में भारत को टोकियो ओलंपिक 2020 का कोटा दिला दिया था और उन्हें फाइनल में ईरान के हसन आलियाजाम याजदानीचराती से भिड़ना था लेकिन उन्होंने फाइनल से कुछ घंटे पहले चोट के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया।
ALSO READ: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीत हासिल कर विनेश फोगाट ने देश को टोक्यो ओलंपिक-2020 का कोटा दिलाया
दीपक इस तरह स्वर्ण से वंचित रह गए और 2010 में लीजेंड पहलवान सुशील कुमार की स्वर्णिम सफलता का इतिहास नहीं दोहरा सके। जूनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को 18 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाने वाले दीपक सीनियर चैंपियनशिप में भारत को 9 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाने के करीब पहुंचकर भी दूर रह गए। विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक सुशील ने 2010 में जीता था।
 
द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबली सतपाल के शिष्य दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टीफन रेचमुथ को एकतरफा अंदाज़ में 8-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था और अपना नाम भारतीय कुश्ती के इतिहास में दर्ज करा लिया था। विश्व के नंबर 1 पहलवान बजरंग पुनिया ने पिछले साल रजत पदक जीता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख