Hanuman Chalisa

दीपिका को तीरंदाजी विश्व कप में रजत

Webdunia
सोमवार, 26 अक्टूबर 2015 (18:52 IST)
मैक्सिको सिटी। भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में पांच साल में चौथा रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में कोरिया की चोइ मिसुन ने हरा दिया था। पांच प्रयासों में पहला स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश में जुटी दीपिका ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल आसानी से जीता, लेकिन फाइनल में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज मिसुन से 2-6 से हार गई।

भारत ने टूर्नामेंट में दो रजत पदक जीते। अभिषेक वर्मा ने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में देश को पहला रजत दिलाया। दीपिका और मिसुन 29 तीरों के बाद पहले सेट में बराबरी पर थे, लेकिन बाद में कोरियाई तीरंदाज ने 5-1 की बढत बना ली।
 
दीपिका ने कहा कि काश मैं स्वर्ण जीत पाती। पता नहीं क्यो मैं जीत नहीं पा रही हूं। दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल और दो साल बाद अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप में जीते हैं। यह उनका चौथा विश्व कप फाइनल रजत पदक था। 
 
वे 2011 में इस्तांबुल में, 2012 में तोक्या और 2013 में पेरिस में उपविजेता रही। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कोरिया की तीसरी वरीयता प्राप्त कावानाका काओरी को 6-4 से हराया । सेमीफाइनल में उसने ली चियेन यिंग को मात दी। इससे पहले वर्मा ने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में रजत पदक जीता था जिसे फाइनल में तुर्की के देमिर ई ने हराया। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप