Hanuman Chalisa

पल्लीकल ने सैन फ्रांसिस्को ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (16:28 IST)
चेन्नई। भारतीय खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने महिला वर्ग के मुकाबले में अमेरिका की ओलिविया ब्लैचफोर्ड को 13-11, 11-6, 11-9 से हराकर पीएसए वर्ल्ड टूर के सैन फ्रांसिस्को ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
 
उन्होंने इस तरह 2 दिन में 2 वरीय खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की। पहले दौर में दीपिका ने चौथी वरीय एमिली विटलॉक को हराया था। यह 2014 के बाद उनका बड़ा पीएसए वर्ल्ड टूर सेमीफाइनल होगा। वे 6ठी वरीय विटलॉक के खिलाफ जिस शानदार लय में थीं, अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी के साथ भी उसी लय में दिखाई दीं।
 
अब वे बुधवार को सेमीफाइनल में मलेशिया की 8 बार की विश्व चैंपियन और दूसरी वरीय निकोल डेविड से भिड़ेंगी जिन्होंने इंग्लैंड की 5वीं वरीय विक्टोरिया लस्ट को 76 मिनट में 11-5, 7-11, 11-6, 9-11, 12-10 से मात दी। राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा ने पल्लीकल की काफी तारीफ की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख