कांग ने भालाफेंक फाइनल में निराश किया, 12वें स्थान पर रहे

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (16:20 IST)
लंदन। देविंदर सिंह कांग अपने ऐतिहासिक फाइनल राउंड में प्रभावित करने में असफल हुए और पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में निराशाजनक 12वें स्थान पर रहे जिससे भारत का यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।
 
विश्व चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय ने काफी लचर प्रदर्शन किया और वे ओलंपिक स्टेडियम में अपने तीसरे प्रयास में 80.02 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंक सके।
 
उन्होंने 75.40 मीटर से शुरुआत की और 13 एथलीटों में अपने दूसरे प्रयास में फाउल कर बैठे। 3 राउंड के बाद वे बाहर हो गए जबकि शीर्ष 8 एथलीटों ने स्पर्धा जारी रखी। कांग का सत्र और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.57 मीटर का है।
 
सत्र में शीर्ष पर रहने वाले जर्मनी के जोहानेस वेटर ने 89.89 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण पदक जीता जबकि चेक गणराज्य के 2 एथलीट जाकुब वाडलेजिच (89.73 मीटर) और पेट्र फ्रिडिच (88.32 मीटर) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन थामस रोहलर 88.26 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से चौथे स्थान पर रहे।
 
28 वर्षीय कांग को गांजा लेने का पॉजीटिव पाया गया था लेकिन फिर भी वे भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे, क्योंकि इससे खिलाड़ी निलंबित नहीं होता। हालांकि उनके दाएं कंधे चोटिल था, यह चोट उन्हें मई में लगी थी।
 
दूसरे थ्रो के बाद वे अपने हाथ को दबाए हुए दिखे थे। कांग ने स्पर्धा के बाद कहा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की लेकिन दाएं कंधे की चोट के कारण मुझे दर्द था, यह काफी तेज था और इसकी वजह से मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता लेकिन अगर मैं चोटिल नहीं होता तो मैं इससे बेहतर कर सकता था। मैं निराश हूं, मैंने देश को निराश कर दिया। हालांकि पंजाब का यह एथलीट फिर भी विश्व चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला भारतीय एथलीट रहा।
 
कांग ने गुरुवार को इतिहास रच दिया था जबकि हमवतन नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें की जा रही थीं लेकिन वे निराशाजनक प्रदर्शन से क्वालीफिकेशन राउंड में बाहर हो गए थे। (भाषा)
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख