पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (18:34 IST)
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया।हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होने थे लेकिन नतीजे पहले ही घोषित कर दिये गए क्योंकि किसी पद के लिये कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था, जिससे महासंघ के संविधान के तहत निवर्तमान उम्मीदवार ही निर्विरोध चुने गए।(Pic Courtesy- Twitter)

एफआईएच ने एक पत्र में लिखा कि जब किसी पद के लिये उम्मीदवार पद की संख्या से कम या बराबर हों तो माना जाता है कि उन्हें निर्विरोध चुना गया है।

इसमें कहा गया ,‘‘ इसलिये हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया का कार्यकारी बोर्ड चुन लिया गया है जिसकी जानकारी हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर है और सभी पदों के लिये चुनाव निर्विरोध हुए।’’

खेल की शीर्ष इकाई ने चुनाव सुचारू ढंग से कराने के लिये तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति के प्रयासों की भी सराहना की । समिति में जस्टिस अनिल आर दवे, एस वाइ कुरैशी और जफर इकबाल शामिल थे।

इसने कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई इकाई है । हम दिलीप टिर्की, भोला नाथ सिंह और शेखर जे मनोहरन को बधाई देते हैं।’’

टिर्की ने सीओए और एफआईएच को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘ मैं सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय हॉकी को नयी ऊंचाइयों तक ले जा सकूं।’’

निर्विरोध चुने गए अन्य पदाधिकारियों में हॉकी जम्मू कश्मीर की आसिमा अली (उपाध्यक्ष), कर्नाटक के एसवीएस सुब्रमण्या गुप्ता (उपाध्यक्ष), तमिलनाडु हॉकी के शेखर जे मनोहरन (कोषाध्यक्ष), हॉकी राजस्थान की आरती सिंह (संयुक्त सचिव) और हॉकी हरियाणा के सुनील मलिक (संयुक्त सचिव) शामिल हैं।

कार्यकारी बोर्ड के पांच सदस्यों में अरूण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान), असरिता लाकड़ा (हॉकी झारखंड), गुरप्रीत कौर (दिल्ली हॉकी), वी सुनील कुमार (केरल हॉकी) और तपन कुमार दास (असम हॉकी) शामिल हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

MI vs SRH Match Preview : वानखेड़े में मुंबई बिगाड़ सकती है हैदराबाद का खेल, जानें सारे रिकॉर्ड

KKR से मिली शर्मनाक हार के बाद क्या बोले KL Rahul? प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

KKR ने LSG को 98 रनों से हरा कर जीता मैच, गेंदबाजों का रहा दबदबा

KKR vs LSG : कोलकाता ने लखनऊ को दिया 236 रनों का लक्ष्य, Sunil Narine फिर चमके

अगला लेख